{"_id":"69e53891a21fc9aeb505e3b9","slug":"liquor-contractor-attacked-with-ax-and-hammer-case-registered-against-8-10-people-nuh-news-c-24-1-pal1006-123492-2026-04-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Nuh News: शराब ठेकेदार पर कुल्हाड़ी व हथौड़ों से हमला, 8-10 लोगों पर केस दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Nuh News: शराब ठेकेदार पर कुल्हाड़ी व हथौड़ों से हमला, 8-10 लोगों पर केस दर्ज
विज्ञापन
विज्ञापन
पलवल। किठवाड़ी पुल के पास शमशाबाद में रंजिश में एक शराब ठेकेदार पर जानलेवा हमला किया गया। हमले में ठेकेदार गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस ने पीड़ित के बयान पर आठ से दस लोगों के खिलाफ विभिन्न धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
चांदहट गांव निवासी राकेश कुमार ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह किठवाड़ी पुल के नीचे स्थित शराब ठेके में साझेदार है। 13 अप्रैल की शाम वह ठेके के बाहर खाली स्थान पर खड़ा था, तभी वहां पहले से मौजूद कुछ लोगों ने उसे घेर लिया। राकेश का आरोप है कि हमलावर अवैध शराब का कारोबार करते हैं और इसी रंजिश में उन पर हमला किया गया। शिकायत के अनुसार विकास नामक युवक ने जान से मारने की नीयत से राकेश के सिर पर कुल्हाड़ी से वार किया। इसके बाद दिगंबर और ललित उर्फ मोनू ने हथौड़ों से उसके सिर और हाथ पर ताबड़तोड़ प्रहार किए। हमले में राकेश गंभीर रूप से घायल होकर मौके पर ही बेहोश हो गया। बीच-बचाव करने आए ठेके के कर्मचारी दिनेश और कपिल को भी चोटें आई हैं।
घायल राकेश को पहले जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसकी हालत गंभीर देखते हुए उसे फरीदाबाद के एक निजी अस्पताल में रेफर कर दिया गया। कई दिनों तक उसकी स्थिति गंभीर बनी रही, जिसके चलते पुलिस उसके बयान दर्ज नहीं कर सकी। 16 अप्रैल को अस्पताल से छुट्टी मिलने के बाद पुलिस ने उसके घर जाकर बयान दर्ज किए। कैंप थाना पुलिस का कहना है कि मामले में आरोपियों की पहचान कर ली गई है और उनकी गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है।
Trending Videos