{"_id":"69e539db283815ad9a0d4bca","slug":"three-including-woman-died-in-road-accidents-nuh-news-c-24-1-pal1006-123487-2026-04-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Nuh News: सड़क हादसों में महिला समेत तीन की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Nuh News: सड़क हादसों में महिला समेत तीन की मौत
विज्ञापन
विज्ञापन
पुलिस ने लापरवाही से वाहन चलाने समेत अन्य धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू की
पलवल। जिले में अलग-अलग स्थानों पर हुए सड़क हादसों में एक महिला समेत तीन लोगों की मौत हो गई। पुलिस ने तीनों मामलों में लापरवाही से वाहन चलाने व अन्य धाराओं के तहत मुकदमे दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
पहली घटना गदपुरी थाना क्षेत्र के पृथला गांव में हुई, जहां एक महिला मजदूर की ट्रक की टक्कर से मौके पर ही मौत हो गई। अलीगढ़ निवासी राजेश ने बताया कि वह अपनी पत्नी रानी के साथ काम से लौट रहे थे। इसी दौरान पीछे से आए तेज रफ्तार ट्रक ने रानी को टक्कर मार दी। हादसे के बाद चालक ट्रक समेत भाग गया। घायल अवस्था में रानी को अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
दूसरी घटना किठवाड़ी पुल के पास अलीगढ़ रोड पर हुई। हाथरस निवासी नवाब सिंह ने बताया कि उनका बेटा रोहित गुरुग्राम में पेंटिंग का काम करता था और बाइक से घर लौट रहा था। इसी दौरान सामने से आ रही तेज रफ्तार स्कूटी ने उसकी बाइक को टक्कर मार दी। सिर में गंभीर चोट लगने के कारण रोहित को अस्पताल ले जाया गया, जहां उसने दम तोड़ दिया। कैंप थाना पुलिस ने अज्ञात स्कूटी चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।
तीसरी घटना राष्ट्रीय राजमार्ग-19 पर मुंडकटी थाना क्षेत्र में सामने आई। मितरोल पुल के पास सर्विस रोड पर एक अज्ञात व्यक्ति का शव मिला, जिसे किसी वाहन ने कुचल दिया था। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पहचान के प्रयास शुरू किए, लेकिन कोई सफलता नहीं मिली। फिलहाल शव को 72 घंटे के लिए नागरिक अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया गया है। पुलिस सभी मामलों में आरोपियों की तलाश में जुटी है।
Trending Videos