{"_id":"6a357dda67bbdf5a850a0ab4","slug":"video-of-reel-making-at-gandhi-statue-in-nuh-goes-viral-2026-06-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"‘रीलबाजी’ के चक्कर में राष्ट्रपिता का अपमान: गांधी जी की प्रतिमा पर बैठकर बनाई रील, वीडियो देख भड़का गुस्सा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
‘रीलबाजी’ के चक्कर में राष्ट्रपिता का अपमान: गांधी जी की प्रतिमा पर बैठकर बनाई रील, वीडियो देख भड़का गुस्सा
संवाद न्यूज एजेंसी, नूंह
Published by: अनुज कुमार
Updated Fri, 19 Jun 2026 11:05 PM IST
विज्ञापन
सार
नूंह जिले के गांधी ग्राम घासेड़ा में दो युवकों ने महात्मा गांधी की प्रतिमा के कंधों पर बैठकर रील बनाई, जिसका वीडियो वायरल हो गया। लोगों ने इसे राष्ट्रपिता का अपमान बताते हुए कड़ी कार्रवाई की मांग की है। पुलिस ने युवकों की पहचान कर गिरफ्तारी की तैयारी शुरू कर दी।
गांधी की प्रतिमा पर युवकों ने की 'रीलबाजी'
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
विस्तार
देश के राष्ट्रपिता को लेकर नूंह जिले से सामने आई एक तस्वीर ने जिलेभर में गुस्से की लहर दौड़ा दी है। मामला गांधी ग्राम घासेड़ा का है, वही ऐतिहासिक गांव जहां बंटवारे के दौर में महात्मा गांधी ने भारतीय मुसलमानों को पाकिस्तान जाने से रोकने की अपील की थी। लेकिन विडंबना देखिए कि आज उसी गांव में गांधी जी की प्रतिमा के साथ कथित बदसलूकी का मामला सामने आया है।
दो युवकों की शर्मनाक हरकत
सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही रील में दो युवक गांधी पार्क में स्थापित गांधी जी की प्रतिमा के कंधों पर बैठकर मुस्कुराते नजर आ रहे है। बताया जा रहा है कि युवक वहां रील बना रहे थे। तस्वीर सामने आते ही फेसबुक, व्हाट्सएप समेत सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर लोगों का गुस्सा फूट पड़ा। लोगों ने इसे न केवल राष्ट्रपिता का अपमान बल्कि राष्ट्रीय सम्मान को ठेस पहुंचाने वाली हरकत बताया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
जानें क्या कह रहे स्थानीय लोग
स्थानीय लोगों का कहना है कि महापुरुषों की प्रतिमाएं देश की विरासत, इतिहास और सम्मान की पहचान होती हैं। ऐसे में इस तरह की हरकत समाज में गलत संदेश देती है और युवाओं में अनुशासनहीनता को बढ़ावा देती है। लोगों ने प्रशासन से मांग की है कि आरोपियों की पहचान कर कड़ी से कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाए ताकि भविष्य में कोई ऐसी हरकत करने की हिम्मत न कर सके।
दोनों युवकों की तलाश में जुटी पुलिस
हालांकि अभी तक यह साफ नहीं हो पाया है कि वायरल तस्वीर कब की है और किन परिस्थितियों में ली गई। मामले की जांच में जुटी पुलिस ने इसे गंभीरता से लिया है। नूंह के पुलिस अधीक्षक डॉ अर्पित जैन ने कहा कि फोटो में दिख रहे युवकों की पहचान की जा रही है। पहचान होते ही उन्हें गिरफ्तार कर सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।