{"_id":"6a833976af7e70ae22092fdf","slug":"observe-a-dry-day-every-sunday-to-prevent-dengue-and-malaria-clear-away-stagnant-water-delhi-ncr-news-c-25-1-mwt1001-114631-2026-08-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Delhi NCR News: डेंगू-मलेरिया से बचाव के लिए हर रविवार मनाएं ड्राई डे, जमा पानी की करें सफाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Delhi NCR News: डेंगू-मलेरिया से बचाव के लिए हर रविवार मनाएं ड्राई डे, जमा पानी की करें सफाई
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संवाद न्यूज एजेंसी
नूंह। बरसात के मौसम में मच्छर जनित बीमारियों का खतरा बढ़ने के बीच जिला प्रशासन ने लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी है। उपायुक्त अखिल पिलानी ने जिलावासियों से घरों और आसपास पानी जमा नहीं होने देने तथा प्रत्येक रविवार को ड्राई डे मनाने की अपील की है। उन्होंने कहा कि डेंगू और मलेरिया की रोकथाम केवल विभागीय कार्रवाई से नहीं, बल्कि लोगों की जागरूकता और सतर्कता से भी संभव है। उपायुक्त ने कहा कि कूलर, फ्रिज की ट्रे, पानी की टंकियों, गमलों, पुराने टायरों और अन्य स्थानों पर जमा पानी मच्छरों के पनपने का कारण बन सकता है। ऐसे जल स्रोतों की नियमित सफाई जरूरी है। उन्होंने जलभराव वाले स्थानों से पानी की निकासी करवाने और घरों के आसपास साफ-सफाई बनाए रखने पर जोर दिया। जिला नागरिक अस्पताल में डेंगू और मलेरिया की जांच की सुविधा उपलब्ध है। बुखार होने पर लोगों को नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र पर जाकर रक्त की जांच करवाने की सलाह दी गई है। स्वास्थ्य विभाग ने लोगों से बिना चिकित्सकीय सलाह के दवा लेने से बचने को कहा है। डेंगू में तेज बुखार, सिरदर्द, आंखों के पीछे दर्द, मांसपेशियों और जोड़ों में दर्द तथा कमजोरी जैसे लक्षण दिखाई दे सकते हैं। वहीं मलेरिया में बुखार के साथ ठंड लगना, पसीना आना, सिरदर्द, कमजोरी और उल्टी की शिकायत हो सकती है। ऐसे लक्षण दिखने पर समय पर जांच और उपचार जरूरी है।
मच्छरों से बचाव के लिए मच्छरदानी का इस्तेमाल करने के साथ घरों के आसपास पानी जमा नहीं होने देना महत्वपूर्ण है। उपायुक्त ने स्वास्थ्य विभाग को ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों में डेंगू-मलेरिया के लक्षणों, बचाव और जांच सुविधाओं को लेकर जागरूकता अभियान चलाने के निर्देश दिए हैं।