सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Om Birla said the Maheshwari community will play a leading role in a developed India

Delhi: लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने कहा- विकसित भारत में माहेश्वरी समाज निभाएगा अग्रणी भूमिका, संकल्प

अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Sun, 14 Jun 2026 06:28 AM IST
विज्ञापन
सार

राष्ट्रीय कॉन्क्लेव में देशभर से आए समाज के प्रबुद्धजन, उद्योगपति, युवा उद्यमी एवं विभिन्न क्षेत्रों की प्रतिष्ठित हस्तियों ने सहभागिता कर राष्ट्र निर्माण, उद्यमशीलता और सामाजिक उत्तरदायित्व जैसे विषयों पर विचार-विमर्श किया। 

Om Birla said the Maheshwari community will play a leading role in a developed India
माहेश्वरी समाज के सम्मेलन में राष्ट्र निर्माण में जिम्मेदारी निभाने का संकल्प - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

विकसित भारत 2047 के निर्माण के लिए माहेश्वरी समाज ने अग्रणी भूमिका निभाने का संकल्प लिया। राष्ट्रीय कॉन्क्लेव में देशभर से आए समाज के प्रबुद्धजन, उद्योगपति, युवा उद्यमी एवं विभिन्न क्षेत्रों की प्रतिष्ठित हस्तियों ने सहभागिता कर राष्ट्र निर्माण, उद्यमशीलता और सामाजिक उत्तरदायित्व जैसे विषयों पर विचार-विमर्श किया। 



कार्यक्रम में मुख्य अतिथि लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने कहा, माहेश्वरी समाज का देश के विकास व सामाजिक उत्थान में सदैव महत्वपूर्ण योगदान रहा है। उन्होंने युवाओं से आह्वान करते हुए कहा कि नई पीढ़ी सिर्फ रोजगार पाने तक सीमित न रहे, बल्कि नेतृत्वकर्ता बनकर रोजगार सृजन और राष्ट्र की प्रगति में अपनी सक्रिय भूमिका निभाए।
विज्ञापन
विज्ञापन


 उद्यमी आनंद राठी ने युवाओं को व्यावसायिक विस्तार और वैश्विक अवसरों पर ध्यान केंद्रित करने का संदेश दिया। सर्वोच्च न्यायालय के न्यायाधीश जेके माहेश्वरी ने समाज की निरंतर प्रगति के लिए सामूहिक सहयोग, अनुशासन और एकाग्रता को आवश्यक बताया। वहीं भाजपा के पूर्व राष्ट्रीय उपाध्यक्ष श्याम जाजू ने कहा कि माहेश्वरी समाज अपने परिश्रम, ईमानदारी और उत्कृष्ट कार्यशैली से निरंतर नए प्रतिमान स्थापित करता आया है। ब्यूरो 
विज्ञापन


व्यापार लोककल्याण का भी साधन

  • एमआईबीएफ के अध्यक्ष दीपक माहेश्वरी ने कहा, माहेश्वरी समाज ने हमेशा सिद्ध किया है कि व्यापार महज आर्थिक समृद्धि का माध्यम नहीं, बल्कि राष्ट्र निर्माण और लोककल्याण का भी सशक्त साधन है
  • संगठन के संस्थापक महामंत्री संतोष कुमार लाहोटी ने कहा कि समाज को संगठित होकर आगे बढ़ना होगा

इन्होंने निभाई महत्वपूर्ण भूमिका
कॉन्क्लेव के सफल आयोजन में अनिल लाहोटी, पूर्व आईएएस श्रीकांत बाल्दी, पीसी मोदी, मुकेश चेचानी, कैलाश काबरा, राजेंद्र साबू, डॉ. सत्य नारायण चांडक, तन्मय माहेश्वरी, राकेश लाहोटी, प्रकाश बिहानी, एमएल लाहोटी, सुनीता माहेश्वरी, ममता बिनानी, पूर्णिमा कोठारी, सोनिया माहेश्वरी, अंजनी कुमार लाखोटिया, महेश गट्टानी, अजय गट्टानी, महेश जाखेटिया, दिनेश बाहेती, मोहित जागेटिया, विश्वंभर नेवर, डॉ. रवींद्र मनियार, शोभा सोदानी, अनिरुद्ध राठी, सुशील कोठारी, राजेंद्र कोठारी, हेमंत चांडक सहित अन्य ने अहम भूमिका निभाई।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed