{"_id":"6a90ff22ee5f2749b10aa5d8","slug":"onions-will-be-available-at-rupees-35-per-kg-in-lucknow-varanasi-noida-greater-noida-and-ghaziabad-2026-08-28","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"राहत: लखनऊ, वाराणसी, नोएडा-ग्रेटर नोएडा व गाजियाबाद में मिलेगा 35 रुपये किलो प्याज; निर्यात पर कोई रोक नहीं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राहत: लखनऊ, वाराणसी, नोएडा-ग्रेटर नोएडा व गाजियाबाद में मिलेगा 35 रुपये किलो प्याज; निर्यात पर कोई रोक नहीं
Fri, 28 Aug 2026 08:53 AM IST
Sharukh Khan
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
Published by: Sharukh Khan
Updated Fri, 28 Aug 2026 08:53 AM IST
सार
यूपी की राजधानी लखनऊ, वाराणसी, नोएडा-ग्रेटर नोएडा और गाजियाबाद में 35 रुपये किलो प्याज मिलेगा। केंद्र ने कहा कि प्याज की उपलब्धता पर्याप्त है, निर्यात पर कोई रोक नहीं है।
विज्ञापन
सब्जी मंडी में रखा प्याज का ढेर।
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
केंद्र सरकार ने सस्ते प्याज की खुदरा बिक्री शुरू करने के साथ साफ कर दिया है कि प्याज के निर्यात पर प्रतिबंध नहीं लगेगा। देश में पर्याप्त उपलब्धता के चलते निर्यात पहले की तरह जारी रहेगा। इसके साथ सरकार ने बृहस्पतिवार को 11 ट्रकों से और सस्ती प्याज की बिक्री शुरू कर दी है। एनसीसीएफ, नेफेड और केंद्रीय भंडार भी प्याज बेच रहा। अकेले उत्तर प्रदेश में सबसे अधिक पांच शहरों में 50 से ज्यादा स्थानों पर सस्ता प्याज बेचा जा रहा है।
केंद्र के मुताबिक वर्ष 2025-26 में प्याज का अनुमानित उत्पादन 307.37 लाख मीट्रिक टन है, जो पिछले साल के 307.67 लाख टन के लगभग बराबर है। इसलिए किसानों को अच्छा दाम दिलाने के लिए निर्यात रोका नहीं गया है। सस्ते प्याज की बिक्री से घरेलू सुरक्षा के साथ निर्यात से भी किसान की आय बढ़ रही।
उपभोक्ता मामलों की सचिव निधि खरे ने कहा कि पर्याप्त उपलब्धता के चलते निर्यात पर प्रतिबंध का कोई सवाल नहीं है। सरकार की बिक्री के कारण देश में प्याज के दामों में कमी आई है। नासिक में 5 रुपये प्रति किलो की कमी आई है। निधि खरे ने सस्ते प्याज बेचने वाले वैन-ट्रकों को रवाना किया। 11 ट्रक मिनी ट्रक दिल्ली-एनसीआर में घूमकर प्याज बेचेंगे। इसमें 40 से ज्यादा नए स्थानों पर 35 रुपये प्रति किलो की दर से प्याज बिकना शुरू हो गया है।

लखनऊ-वाराणसी में इन 30 जगहों पर बिक्री
एचसीएफ ऑफिस विज्ञान पुरी, महानगर एक्सटेंशन, जवाहर भवन मुख्य मार्ग, कपूरथला, इंदिरा नगर, गोमती नगर, विकास नगर पोस्ट ऑफिस के पास, कुर्सी रोड, टेढ़ी पुलिया, फैजुल्लागंज, जानकीपुरम, आईआईएम रोड, डालीगंज, अलीगंज, राजाजीपुरम, आलमनगर, ठाकुरगंज, चौक, चारबाग, कल्याणपुर, सिधौली, महमूदाबाद आंख अस्पताल, लहरपुर, सीतापुर बस स्टैंड, एफसीआई के पास। वाराणसी में 10 जगह रामनगर फोर्ट, लंका, भेलूपुर, सिगरा, चौकाघाट, पांडेयपुर, नटसर, शिवपुर, पहाड़िया मंडी गेट नंबर-1

दिल्ली-नोएडा में इन स्थानों पर मिलेगा सस्ता प्याज
दिल्ली में आरके पुरम सेक्टर-6, 7, सरोजिनी नगर, नेताजी नगर, मोती बाग, किशनगंज रेलवे कॉलोनी, तिलक ब्रिज, पंचकुइयां रोड, एम्स आवासीय कैंपस, कृषि भवन, रेल भवन, मुखर्जी नगर, बत्रा सिनेमा, कमला नगर, दिल्ली विश्वविद्यालय, पीजी मेन्स हॉस्टल, द्वारका सेक्टर-5, 9, कुंज विहार सीजीएचएस, पीतमपुरा मधुबन चौक, मयूर विहार फेस-1, पहाड़गंज, आईपी एक्सटेंशन, वसंत कुंज, जनकपुरी। नोएडा सेक्टर-25, 51, 53, 78, 74, 137, 128, ग्रेटर नोएडा में क्रॉसिंग रिपब्लिक, गौड़ सिटी, गाजियाबाद में इंदिरापुरम और कौशांबी में 4 जगहों पर बिक्री शुरू हुई है।