फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   pahlaj nihalani accuses anurag kashyap of taking money from AAP for film udta punjab

पहलाज निहलानी ने लगाया आरोप, 'उड़ता पंजाब में लगे हैं AAP के पैसे'

Wed, 08 Jun 2016 04:57 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Wed, 08 Jun 2016 04:57 PM IST
विज्ञापन
pahlaj nihalani accuses anurag kashyap of taking money from AAP for film udta punjab
पहलाज न‌िहलानी - फोटो : ani

फिल्म उड़ता पंजाब पर मचा बवाल बुधवार को कुछ ज्यादा ही बढ़ गया, जब फिल्म सेंसर बोर्ड के अध्यक्ष पहलाज निहलानी ने फिल्म के निर्माता अनुराग कश्यप पर आरोप लगा दिया कि उन्होंने फिल्म में आम आदमी पार्टी के पैसे लगाए हैं।

विज्ञापन


बता दें कि फिल्म उड़ता पंजाब में पंजाब में होने वाले ड्रग्स के कारोबार और उसमें फंसते युवाओं की कहानी है। विवाद तब हुआ जब फिल्म सेंसर बोर्ड ने फिल्म के नाम से पंजाब शब्द के साथ ही 80 से भी ज्यादा कट के साथ फिल्म रिलीज करने के लिए कहा।
विज्ञापन


सेंसर बोर्ड के इसी रवैये के बाद से आम आदमी पार्टी व कांग्रेस फिल्म उड़ता पंजाब के समर्थन में उतर आए। हालांकि इसके बाद निर्माता अनुराग कश्यप ने राजनीतिक पार्टियों से उनकी इस लड़ाई से दूर रहने और इसे राजनीतिक रंग न देने के लिए भी आग्रह किया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

केजरीवाल ने साधा न‌िहलानी पर न‌िशाना

pahlaj nihalani accuses anurag kashyap of taking money from AAP for film udta punjab

इसके बाद आज पहलाज निहलानी ने तो पत्रकारों से बात करते हुए खुलेआम अनुराग पर आम आदमी पार्टी से पैसे लेने का आरोप लगा दिया। उन्होंने ये भी कहा कि ऐसा ‌पंजाब को बदनाम करने के लिए किया गया है।

पहलाज के इस बयान के बाद आम आदमी पार्टी के संयोजक और दिल्ली के सीएम केजरीवाल ने उनके इस वक्तव्य का खंडन करते हुए ट्वीट किया कि, 'पहलाज निहलानी का यह बयान साफ करता है कि उन्होंने यह फिल्म बीजेपी के दिशा निर्देश पर रोकी है।'




पहलाज के इस बयान के बाद फिल्म जगत के लोगों की एक प्रेस कांफ्रेंस में अशोक पंडित ने कहा कि पहलाज को अपने इस बयान के लिए माफी मांगनी होगी क्योंकि यह पूरी फिल्म इंडस्ट्री के लिए अपमानजनक है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed