फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Part of a building's roof and balcony collapsed in Rana Pratap Bagh

Delhi NCR News: राणा प्रताप बाग में इमारत की छत और छज्जा का हिस्सा गिरा, कोई हताहत नहीं

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 11 Aug 2026 08:04 PM IST
विज्ञापन
-इमारत में रहते थे कुछ मजदूर, घटना के समय कोई मौजूद नहीं,
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। भारत नगर इलाके के राणा प्रताप बाग में मंगलवार दोपहर एक पुरानी दो मंजिला इमारत की छत और छज्जे का कुछ हिस्सा अचानक भरभराकर गिर गया। इमारत में कुछ मजदूर रहते हैं, जो घटना के समय वहां मौजूद नहीं थे। हादसा होते ही आस पास के इलाके में अफरा-तफरी मच गई। पुलिस ने इमारत का निरीक्षण किया।
3उत्तर पश्चिम जिला पुलिस उपायुक्त आकांक्षा यादव ने बताया कि मंगलवार दोपहर करीब 3.16 बजे भारत नगर थाना पुलिस को राणा प्रताप बाग के डी ब्लॉक में स्थित एक दो मंजिला इमारत गिरने की सूचना मिली। सूचना मिलते ही थाना प्रभारी सहित पुलिस टीम वहां पहुंची। मौके पर छानबीन करने पर पता चला कि वहां इमारत नहीं बल्कि इमारत की छत और छज्जे का कुछ हिस्सा गिरा था। घटना की जानकारी के बाद टीपीडीडीएल, डीडीएमए, एमसीडी और दमकल विभाग की टीमें भी मौके पर पहुंचकर जांच पड़ताल की।
विज्ञापन

पुलिस अधिकारी ने बताया कि इमारत काफी पुरानी है और इसके मालिक सुनील कपूर डेरावाला नगर मॉडल टाउन में रहते हैं और इस इमारत में मजदूर रहते हैं। छत का हिस्सा गिरने के बाद पुलिस ने वहां रहने वाले मजदूरों को सुरक्षित स्थान पर जाने को कहा है। घटना को लेकर मालिक को भी निर्देश दिए गए हैं। पुलिस ने मामले को एमसीडी के अधिकारियों के संज्ञान में लाया है। पुलिस ने एमसीडी से इमारत की स्थिति की जांच कर आवश्यक कार्रवाई करने को कहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed