{"_id":"6a8339c50254d9a04d044fc3","slug":"periodic-assessment-to-be-held-in-504-primary-schools-from-august-18-to-21-delhi-ncr-news-c-25-1-mwt1001-114627-2026-08-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Delhi NCR News: 504 प्राथमिक स्कूलों में 18 से 21 अगस्त तक होगा सावधिक आकलन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Delhi NCR News: 504 प्राथमिक स्कूलों में 18 से 21 अगस्त तक होगा सावधिक आकलन
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संवाद न्यूज एजेंसी
नूंह। जिले के 504 राजकीय प्राथमिक विद्यालयों में बालवाटिका-III से कक्षा चार तक के विद्यार्थियों का सावधिक आकलन-1 18 से 21 अगस्त के बीच कराया जाएगा। शैक्षणिक सत्र 2026-27 के इस आकलन में विद्यार्थियों की लिखित और मौखिक दक्षताओं को परखा जाएगा। मूल्यांकन निपुण हरियाणा मिशन और सीआरपी की दक्षताओं के आधार पर होगा। जिला मौलिक शिक्षा अधिकारी मामराज रावत के अनुसार, आकलन का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों के वास्तविक अधिगम स्तर की पहचान करना है, ताकि जिन विषयों में बच्चे पीछे हैं, उनमें सुधार के लिए आगे की शैक्षणिक रणनीति तैयार की जा सके। आकलन से पहले शिक्षक निपुण हरियाणा टीचर ऐप की कंटेंट रिपॉजिटरी में उपलब्ध अभ्यास प्रश्न-पत्र और शिक्षक मार्गदर्शिका का अध्ययन करेंगे। इस बार आकलन में अंग्रेजी भाषा को भी शामिल किया गया है। कक्षा तीन में हिंदी ओआरएफ यानी मौखिक पठन प्रवाह का मूल्यांकन निपुण हरियाणा टीचर ऐप के विशेष मॉड्यूल से होगा। इसमें बच्चों की सुनने, बोलने और पढ़ने की क्षमता जांची जाएगी। कक्षा चार में हिंदी की लिखित और मौखिक परीक्षा अलग-अलग होगी। लिखित परीक्षा में श्रुतलेख और लेखन, जबकि मौखिक परीक्षा में सुनने, बोलने और पढ़ने की दक्षता परखी जाएगी। सामान्य स्कूलों में आकलन सुबह 9 से 11 बजे और दोहरी पाली वाले स्कूलों में दोपहर 1 से 3 बजे तक होगा। रिकॉर्ड ऐप पर दर्ज किया जाएगा। अधिकारियों के अनुसार, आकलन का फोकस केवल अंक नहीं, बल्कि बच्चों की कमजोरियों की पहचान कर उनके सीखने के स्तर में सुधार करना है।