सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Politics: Kejriwal attacks BJP, claims countdown to change in the country has begun

सियासत: केजरीवाल का भाजपा पर हमला, देश में बदलाव की उल्टी गिनती शुरू होने का दावा; सब पर बरसे आप के नायक

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Mon, 02 Mar 2026 03:38 AM IST
विज्ञापन
सार

केजरीवाल ने दावा किया कि आप सरकार के दौरान दिल्ली में 24 घंटे बिजली, बेहतर स्कूल और अस्पताल थे, लेकिन अब सड़कों पर गड्ढे, गंदगी और पानी की समस्या बढ़ गई है। उन्होंने चुनौती दी कि यदि आज चुनाव हो जाएं तो भाजपा 10 सीटें भी नहीं जीत पाएगी।

Politics: Kejriwal attacks BJP, claims countdown to change in the country has begun
अरविंद केजरीवाल, संयोजक, आम आदमी पार्टी - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार

आम आदमी पार्टी ने रविवार को जंतर-मंतर पर रैली का आयोजन किया। इस दौरान पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल के निशाने पर केंद्र की भाजपा सरकार और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी रहे। केजरीवाल ने कहा कि 4 अप्रैल 2011 को इसी जंतर-मंतर से देश में भ्रष्टाचार के खिलाफ हुंकार भरी गई थी और उसके बाद कांग्रेस का सफाया हुआ। अब इसी स्थान से भाजपा को सत्ता से बेदखल करने के अभियान की शुरुआत हो रही है और आज से भाजपा की उल्टी गिनती शुरू हो गई है।

Trending Videos


केजरीवाल ने कहा कि वर्ष 2014 में लोगों ने बड़ी उम्मीदों के साथ नरेंद्र मोदी को पूर्ण बहुमत दिया, लेकिन 12 साल बाद भी आम आदमी की जिंदगी में कोई बुनियादी बदलाव नहीं आया। उन्होंने आरोप लगाया कि न अच्छी सड़कें हैं, न पीने का पानी, न सीवर और न ही 24 घंटे बिजली। प्रदूषण चरम पर है और एयरलाइन, रेलवे, बैंक, स्कूल और अस्पताल जैसे हर सेक्टर की हालत खराब है।
विज्ञापन
विज्ञापन


केजरीवाल ने दुबई, अमेरिका, टोक्यो, जर्मनी और फ्रांस की सड़कों का उदाहरण देते हुए कहा कि वहां गाड़ियां 130 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से दौड़ती हैं, जबकि गुजरात के राजकोट से जूनागढ़ की 104 किमी दूरी तय करने में चार घंटे लगते है। प्रदूषण के मुद्दे पर उन्होंने बीजिंग का उदाहरण देते हुए कहा कि वहां प्रदूषण कम हुआ, लेकिन उत्तर भारत में सांस लेना मुश्किल है।

केजरीवाल ने अपने खिलाफ चले कथित शराब घोटाले का जिक्र करते हुए कहा कि पिछले चार साल से उन्हें और दिल्ली के लोगों को परेशान किया गया। दिन-रात उन्हें चोर और भ्रष्टाचारी बताया गया। उन्होंने दावा किया कि अदालत ने साफ कहा है कि पूरा केस फर्जी था और कोई सबूत नहीं मिला। सदियों में ऐसा फैसला आया है। उन्होंने यह भी कहा कि 10 साल में उनके खिलाफ एक रुपये का भ्रष्टाचार साबित नहीं हुआ, जबकि हजारों फाइलों पर उन्होंने हस्ताक्षर किए।

दिल्ली में भाजपा सरकार वादाखिलाफ
दिल्ली की भाजपा सरकार पर निशाना साधते हुए केजरीवाल ने कहा कि एक साल में हालात बदतर हो गए हैं। उन्होंने दिल्ली विधानसभा अध्यक्ष विजेंद्र गुप्ता के बस मार्शलों को नियमित करने के वादे का जिक्र करते हुए कहा कि एक भी मार्शल नियमित नहीं हुआ। भाजपा सरकार ने 10 हजार बस मार्शल, हजारों डीटीसी चालक-कंडक्टर, मोहल्ला क्लीनिक और अस्पतालों के कर्मचारियों को निकाल दिया। महिलाओं को 2500 रुपये देने का वादा भी पूरा नहीं हुआ।

केजरीवाल ने दावा किया कि आप सरकार के दौरान दिल्ली में 24 घंटे बिजली, बेहतर स्कूल और अस्पताल थे, लेकिन अब सड़कों पर गड्ढे, गंदगी और पानी की समस्या बढ़ गई है। उन्होंने चुनौती दी कि यदि आज चुनाव हो जाएं तो भाजपा 10 सीटें भी नहीं जीत पाएगी।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed