फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Pollution control drive intensified; roads to be dust-free within a month

Delhi NCR News: प्रदूषण नियंत्रण अभियान तेज, एक माह में सड़कें होंगी धूल-मुक्त

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 22 Oct 2026 05:08 PM IST
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

गुरुग्राम। नगर निगम गुरुग्राम ने वायु प्रदूषण पर नियंत्रण के लिए अपने प्रयास तेज कर दिए हैं। निगमायुक्त प्रदीप दहिया ने शुक्रवार को समीक्षा बैठक की। उन्होंने अधिकारियों को ग्रेडेड रिस्पॉन्स एक्शन प्लान (ग्रेप) नियमों के सख्त पालन के निर्देश दिए।



शहर की मुख्य सड़कों को एक माह के भीतर धूल-मिट्टी मुक्त करने का लक्ष्य तय किया गया है। निगमायुक्त ने संयुक्त आयुक्तों को सड़कों, फुटपाथों और ग्रीन बेल्ट में अपशिष्ट जमा न होने देने के निर्देश दिए। उन्हें नियमित निगरानी और समयबद्ध सफाई सुनिश्चित करने को कहा गया। सभी संयुक्त आयुक्तों को एक सप्ताह में अपने जोन का विस्तृत सर्वे कर रिपोर्ट प्रस्तुत करने के निर्देश हैं। वायु गुणवत्ता प्रबंधन आयोग (सीएक्यूएम) द्वारा चिह्नित 174 स्थानों की जांच के भी निर्देश दिए गए।
विज्ञापन




कचरा जलाने पर पूर्ण रोक के निर्देश

निगमायुक्त ने खुले में कचरा जलाने पर पूर्ण रोक लगाने के निर्देश दिए गए हैं। नियमों का उल्लंघन करने वालों के विरुद्ध प्रभावी कार्रवाई की जाएगी। नगर निगम की टीमें ऐसे मामलों पर नजर रख रही हैं और चालान कर रही हैं। शहर की मुख्य सड़कों पर एंटी-स्मॉग गन से पानी का छिड़काव किया जा रहा है। बिना ढके निर्माण सामग्री रखने पर भी कार्रवाई हो रही है। ग्रेप नियमों के उल्लंघन की शिकायत के लिए 9821395354 हेल्पलाइन नंबर जारी किया गया है। नागरिक समीर एप और कॉल सेंटर नंबर 18001801817 पर भी शिकायत कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed