फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Poonam Pandey not play role of Mandodari Luv Kush Ramlila Committee gave this reason

Poonam Pandey Out: पूनम पांडेय नहीं निभाएंगी मंदोदरी का किरदार, लव कुश रामलीला समिति ने बताई ये वजह

Tue, 23 Sep 2025 07:09 PM IST
विकास कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: विकास कुमार Updated Tue, 23 Sep 2025 07:09 PM IST
सार

कमेटी की कहना है कि हम अच्छा काम करते हैं ताकि समाज को सकारात्मक संदेश मिले। अगर समाज इसे स्वीकार नहीं करना चाहता, तो हम ऐसा नहीं करेंगे। 

विज्ञापन
Poonam Pandey not play role of Mandodari Luv Kush Ramlila Committee gave this reason
पूनम पांडे - फोटो : इंस्टाग्राम

विस्तार

लव कुश रामलीला कमेटी ने अभिनेत्री पूनम पांडे को मंदोदरी की भूमिका से हटा दिया है। कमेटी ने यह फैसला समाज और धार्मिक जगत में उठे विरोध को देखते हुए लिया। गत दिनों जब कमेटी ने सोशल मीडिया पर पूनम पांडे को रावण की पत्नी मंदोदरी का किरदार देने की घोषणा की थी, तब से धार्मिक संगठनों, सामाजिक वर्गों और राजनीतिक कार्यकर्ताओं में रोष व्याप्त हो गया था। 

विज्ञापन

 

विरोध इतना व्यापक था कि भाजपा के वरिष्ठ नेता एवं लव कुश रामलीला के उपाध्यक्ष प्रवीण शंकर कपूर ने भी कमेटी के अध्यक्ष अर्जुन कुमार और महामंत्री सुभाष गोयल को पत्र लिखकर इस नियुक्ति पर आपत्ति दर्ज कराई थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

कमेटी के पदाधिकारियों ने मंगलवार को संवाददाता सम्मेलन में स्पष्ट कर दिया कि समाज की आस्था सर्वोपरि है और यदि किसी कलाकार की भूमिका से धार्मिक भावनाएं आहत होने की आशंका हो तो उस पर पुनर्विचार करना जरूरी है। इसी आधार पर निर्णय लिया गया कि इस वर्ष मंदोदरी का अभिनय किसी अन्य कलाकार से कराया जाएगा। 

विज्ञापन

कमेटी का कहना है कि इसका उद्देश्य केवल नाटकीय मंचन करना नहीं, बल्कि भगवान श्रीराम के आदर्शों और रामायण के संदेश को जन-जन तक पहुंचाना है। इसीलिए सामाजिक और धार्मिक भावनाओं को सर्वोपरि रखते हुए यह निर्णय लिया गया है।

उधर, प्रवीण शंकर कपूर ने कमेटी के इस निर्णय का स्वागत किया और कहा कि पूनम पांडे को मंदोदरी की भूमिका से हटाना धार्मिक जगत एवं आम समाज की भावनाओं का सम्मान है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed