{"_id":"69d8f684ee12533f520d4898","slug":"principal-secretary-inspects-namo-bharat-corridor-delhi-ncr-news-c-340-1-del1004-131690-2026-04-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Delhi NCR News: प्रमुख सचिव ने किया नमो भारत कॉरिडोर का निरीक्षण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Delhi NCR News: प्रमुख सचिव ने किया नमो भारत कॉरिडोर का निरीक्षण
विज्ञापन
विज्ञापन
इस दौरान प्रधानमंत्री के सलाहकार तरुण कपूर भी रहे मौजूद
नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रमुख सचिव डॉ. पीके मिश्र ने शुक्रवार को दिल्ली-गाजियाबाद-मेरठ नमो भारत कॉरिडोर का निरीक्षण किया। इस दौरान प्रधानमंत्री के सलाहकार तरुण कपूर और पीएमओ के वरिष्ठ अधिकारी समेत आवासन एवं शहरी कार्य मंत्रालय के सचिव श्रीनिवास कटिकिथाला भी शामिल रहे।
प्रमुख सचिव ने दौरे की शुरुआत सराय काले खां नमो भारत स्टेशन से की। यहां एनसीआरटीसी के प्रबंध निदेशक शलभ गोयल ने प्रतिनिधिमंडल का स्वागत किया। उन्होंने बताया कि सराय काले खां स्टेशन को एक प्रमुख मल्टी-मॉडल ट्रांजिट हब के रूप में विकसित किया जा रहा है। इसके बाद प्रतिनिधिमंडल ने नमो भारत ट्रेन से दुहाई डिपो तक यात्रा की। डिपो में अपरिमित नाम के अत्याधुनिक सेंटर फॉर इनोवेशन का उद्घाटन भी किया गया। इसके अलावा प्रतिनिधिमंडल ने डिपो की वर्कशॉप और निरीक्षण इकाइयों का भी अवलोकन किया। इस अवसर पर नमो भारत : इंडियाज न्यू-एज मोबिलिटी का विमोचन भी किया गया। ब्यूरो
Trending Videos