सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Principal Secretary Inspects Namo Bharat Corridor

Delhi NCR News: प्रमुख सचिव ने किया नमो भारत कॉरिडोर का निरीक्षण

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 10 Apr 2026 06:39 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
इस दौरान प्रधानमंत्री के सलाहकार तरुण कपूर भी रहे मौजूद
Trending Videos


नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रमुख सचिव डॉ. पीके मिश्र ने शुक्रवार को दिल्ली-गाजियाबाद-मेरठ नमो भारत कॉरिडोर का निरीक्षण किया। इस दौरान प्रधानमंत्री के सलाहकार तरुण कपूर और पीएमओ के वरिष्ठ अधिकारी समेत आवासन एवं शहरी कार्य मंत्रालय के सचिव श्रीनिवास कटिकिथाला भी शामिल रहे।
प्रमुख सचिव ने दौरे की शुरुआत सराय काले खां नमो भारत स्टेशन से की। यहां एनसीआरटीसी के प्रबंध निदेशक शलभ गोयल ने प्रतिनिधिमंडल का स्वागत किया। उन्होंने बताया कि सराय काले खां स्टेशन को एक प्रमुख मल्टी-मॉडल ट्रांजिट हब के रूप में विकसित किया जा रहा है। इसके बाद प्रतिनिधिमंडल ने नमो भारत ट्रेन से दुहाई डिपो तक यात्रा की। डिपो में अपरिमित नाम के अत्याधुनिक सेंटर फॉर इनोवेशन का उद्घाटन भी किया गया। इसके अलावा प्रतिनिधिमंडल ने डिपो की वर्कशॉप और निरीक्षण इकाइयों का भी अवलोकन किया। इस अवसर पर नमो भारत : इंडियाज न्यू-एज मोबिलिटी का विमोचन भी किया गया। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed