फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Prostitution racket busted at Paharganj spa 4 arrested 8 women rescued

गुरुग्राम के बाद दिल्ली के स्पा में छापा: तीसरी मंजिल पर चल रहा था देह व्यापार, ग्राहक बनी 'खाकी'; चार पकड़े

Tue, 22 Sep 2026 03:19 PM IST
अनुज कुमार अमर उजाला नेटवर्क, दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, दिल्ली Published by: अनुज कुमार Updated Tue, 22 Sep 2026 03:19 PM IST
सार

गुरुग्राम के बाद अब दिल्ली के पहाड़गंज में एक स्पा में छापा मारा गया। जहां चल रहे देह व्यापार के रैकेट का नबी करीम थाना पुलिस ने भंडाफोड़ किया है। पुलिस ने इस मामले में चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है और आठ महिलाओं का रेस्क्यू किया है। 

विज्ञापन
Prostitution racket busted at  Paharganj spa 4 arrested 8 women rescued
स्पा सेंटर में छापा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

दिल्ली के पहाड़गंज इलाके में एक स्पा में चल रहे देह व्यापार के रैकेट का पुलिस ने भंडाफोड़ किया है। पुलिस ने इस मामले में चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है और आठ महिलाओं को बचाया है। यह कार्रवाई गुप्त सूचना के आधार पर एक नकली ग्राहक भेजकर की गई।

विज्ञापन


पुलिस ने मल्टी डंडा, पहाड़गंज स्थित प्रॉपर्टी नंबर 9139 की गली नंबर 03 के दूसरी और तीसरी मंजिल पर स्थित 'लुक लाइफ स्पा' पर छापा मारा। 21 सितंबर 2026 को शाम करीब सात बजे एसआई नीरज राठी को एक गुप्त सूचना मिली थी। सूचना में स्पा में अवैध देह व्यापार चलने की बात कही गई थी। 

विज्ञापन

गुप्त सूचना पर पुलिस ने मारा छापा
इसके बाद एसएचओ नबी करीम थाना को जानकारी दी गई और एक पुलिस टीम का गठन किया गया। टीम में एसआई नीरज राठी, एसआई अमित, महिला एसआई श्रुति सहित कई अन्य पुलिसकर्मी शामिल थे। एसआई अमित को नकली ग्राहक बनाकर भेजा गया, जिसने अवैध गतिविधि की पुष्टि की। पुष्टि होने के बाद पुलिस टीम ने तुरंत स्पा पर छापा मारा। छापे के दौरान स्पा मालिक विवेक कुमार (27), मैनेजर दशरथ मंडल (36), अमन (20) और गुड्डू कर्मकार (27) को गिरफ्तार किया गया।

 

विज्ञापन

स्पा से आठ महिलाओं का रेस्क्यू
छापेमारी के दौरान स्पा से आठ महिलाओं को बचाया गया। इनमें कोलकाता, नेपाल, पहाड़गंज, नोएडा, पंजाब और ओखला फेज-II की महिलाएं शामिल हैं। गिरफ्तार आरोपियों ने पूछताछ में स्पा परिसर से अवैध गतिविधि चलाने की बात कबूल की है। पुलिस अब इस रैकेट की अवधि और इसमें शामिल अन्य व्यक्तियों की पहचान करने के लिए आगे की जांच कर रही है।

विज्ञापन

पुलिस ने दर्ज किया मामला

इस मामले में नबी करीम थाना में 21 सितंबर 2026 को आईपीटी अधिनियम की धारा 3/4/5 के तहत एफआईआर नंबर 419/2026 दर्ज की गई है। पुलिस ने छापे के दौरान मामले से संबंधित कई महत्वपूर्ण सबूत भी अपने कब्जे में लिए हैं। पुलिस का कहना है कि पूरे नेटवर्क का पता लगाने और अन्य शामिल लोगों की पहचान करने के लिए जांच जारी है। केंद्रीय जिले के पुलिस उपायुक्त रोहित राजबीर सिंह ने इस कार्रवाई की पुष्टि की है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed