{"_id":"69d18a533d79d38dac0b1383","slug":"raghav-chadha-reply-i-go-to-parliament-to-raise-issues-concerning-the-common-man-not-to-create-a-ruckus-2026-04-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"राघव चड्ढा का अपनी ही पार्टी के आलोचकों को जवाब: संसद में आम आदमी के मुद्दे उठाने जाता हूं, हंगामा करने नहीं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राघव चड्ढा का अपनी ही पार्टी के आलोचकों को जवाब: संसद में आम आदमी के मुद्दे उठाने जाता हूं, हंगामा करने नहीं
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
Published by: दुष्यंत शर्मा
Updated Sun, 05 Apr 2026 03:32 AM IST
विज्ञापन
सार
अपनी पार्टी की ओर से लगाए गए आरोपों को खारिज करते हुए उन्हें झूठा और सुनियोजित अभियान का हिस्सा बताते हुए आप सांसद राघव ने कहा कि मैं संसद में आम आदमी से जुड़े मुद्दे उठाने जाता हूं, हंगामा करने और माइक तोड़ने नहीं।
राघव चड्ढा
- फोटो : twitter @raghav_chadha
विज्ञापन
विस्तार
आम आदमी पार्टी (आप) के राज्यसभा सांसद राघव चड्ढा ने शनिवार को अपनी पार्टी की ओर से लगाए गए आरोपों को खारिज करते हुए उन्हें झूठा और सुनियोजित अभियान का हिस्सा बताया। आप सांसद ने कहा कि वह संसद में आम आदमी से जुड़े मुद्दे उठाने जाता हूं, हंगामा करने और माइक तोड़ने नहीं।
Trending Videos
एक वीडियो संदेश में चड्ढा ने कहा, मैंने कभी विपक्ष के वॉकआउट में हिस्सा लेने से इन्कार नहीं किया और इस तरह के आरोप सफेद झूठ हैं। मैं आलोचकों को चुनौती देता हूं कि वे एक भी ऐसा उदाहरण बताएं जब मैंने विपक्ष के वॉकआउट में भाग नहीं लिया हो। संसद की पूरी कार्यवाही सीसीटीवी कैमरों में रिकॉर्ड होती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार से जुड़े महाभियोग प्रस्ताव पर हस्ताक्षर नहीं करने के आरोप पर चड्ढा ने कहा, पार्टी के किसी नेता ने मुझसे इस बारे में न तो औपचारिक और न ही अनौपचारिक रूप से संपर्क किया। मेरा ध्यान संसद में जीएसटी, आयकर, दिल्ली का प्रदूषण, पंजाब का पानी संकट, शिक्षा, स्वास्थ्य, रेल यात्रियों की समस्याएं, मासिक धर्म स्वास्थ्य, बेरोजगारी o महंगाई जैसे जनहित के मुद्दे उठाने पर रहा है। मैं संसद में आम आदमी के मुद्दे उठाने जाता हूं, हंगामा करने और माइक तोड़ने नहीं। एजेंसी