सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Raghubir Willowers defeated by 209 runs, courtesy of Baldev Pandey's bowling.

Delhi NCR News: बलदेव पांडे की गेंदबाजी से रघुबीर विलोवर्स को दी 209 रन से मात

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 10 Jun 2026 07:07 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी

नई दिल्ली।
क्रिकेट प्रतियोगिता में एलबी शास्त्री कोचिंग सेंटर ने शानदार प्रदर्शन करते हुए रघुबीर विलोवर्स को 209 रन के बड़े अंतर से हरा दिया। मैच में टीम के बल्लेबाजों ने जहां जमकर रन बटोरे, वहीं गेंदबाजों ने विपक्षी टीम को पूरी तरह बैकफुट पर धकेल दिया। पहले बल्लेबाजी करते हुए एल बी शास्त्री कोचिंग सेंटर ने निर्धारित 50 ओवर में पांच विकेट के नुकसान पर 387 रन का विशाल स्कोर खड़ा किया। टीम की ओर से कप्तान आर्यन सेजवाल ने 126 गेंदों पर 135 रन की कप्तानी पारी खेली, जिसमें 17 चौके और दो छक्के शामिल रहे। उनके अलावा वंश जेमिनी ने 76 गेंदों पर 95 रन बनाकर महत्वपूर्ण योगदान दिया। रेहान हाशमी ने भी आक्रामक बल्लेबाजी करते हुए 69 गेंदों में नाबाद 101 रन जड़े। टीम ने विपक्षी गेंदबाजों पर पूरी तरह दबाव बनाए रखा। 387 रन के विशाल लक्ष्य का पीछा करने उतरी रघुबीर विलोवर्स की टीम शुरुआत से ही दबाव में नजर आई। टीम के बल्लेबाज बड़ी साझेदारी करने में असफल रहे और नियमित अंतराल पर विकेट गिरते रहे। पूरी टीम 32 ओवर में 178 रन बनाकर ऑलआउट हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed