{"_id":"6af5b64255a6ee86ef0da270","slug":"raids-conducted-at-restaurants-delhi-ncr-news-c-340-1-del1011-163021-2026-11-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Delhi NCR News: मालवीय नगर में रेस्टोरेंट और ढाबों पर छापे, गंदगी मिलने पर कटे चालान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Delhi NCR News: मालवीय नगर में रेस्टोरेंट और ढाबों पर छापे, गंदगी मिलने पर कटे चालान
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। रेस्टोरेंट और ढाबों में ग्राहकों को परोसे जाने वाले भोजन की गुणवत्ता और स्वच्छता सुनिश्चित करने के लिए एमसीडी ने जांच अभियान तेज कर दिया है। दक्षिणी जोन में चलाए गए विशेष अभियान के तहत फूड हाइजीन टीम ने मालवीय नगर के कई रेस्टोरेंट और ढाबों में छापेमारी की। इस दौरान रसोई में गंदगी और खाद्य सुरक्षा मानकों में खामियां मिलने पर पब्लिक हेल्थ इंस्पेक्टरों ने चालान काटे। जांच के दौरान टीम ने केवल रेस्टोरेंट की बाहरी सफाई ही नहीं, बल्कि रसोई की वास्तविक स्थिति भी परखी। फ्रीजर में रखी खाद्य सामग्री, भोजन के भंडारण, खाना पकाने की जगह और साफ-सफाई की व्यवस्था की जांच की गई। अधिकारियों के अनुसार, अभियान का उद्देश्य खाद्य पदार्थों की स्वच्छता सुनिश्चित करना और ग्राहकों को अस्वच्छ वातावरण में तैयार भोजन परोसे जाने से बचाना है। खाद्य स्वच्छता के साथ सार्वजनिक स्थानों को अतिक्रमण मुक्त कराने के लिए भी अभियान चलाया गया। साकेत, प्रेस एन्क्लेव रोड, खिड़की एक्सटेंशन, पुष्प विहार और चिराग दिल्ली सहित सात इलाकों में दक्षिणी जोन के उपायुक्त ने निरीक्षण किया। जनरल ब्रांच की टीमों ने फुटपाथों और सार्वजनिक रास्तों से अवैध पोस्टर-बैनर हटाए। मेट्रो स्टेशन और बस डिपो के आसपास डीप क्लीनिंग भी कराई गई।