सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Haryana ›   Chandigarh-Haryana News ›   Rain in Delhi, Uttar Pradesh and Haryana brings down temperatures, snowfall in the mountains

Weather Update: दिल्ली, उत्तर प्रदेश और हरियाणा में झमाझम बरसे बदरा, पहाड़ों पर बर्फबारी; आज भी बारिश के आसार

अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली/शिमला/जम्मू Published by: विजय पुंडीर Updated Tue, 07 Oct 2025 04:06 AM IST
विज्ञापन
सार

जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड के ऊंचाई वाले इलाकों में ताजा हिमपात के साथ मैदानी इलाकों में मूसलाधार बारिश से गुलाबी ठंड का अहसास होने लगा है। वहीं, सोमवार को दिल्ली, उत्तर प्रदेश और पंजाब-हरियाणा में भी बारिश हुई है।

Rain in Delhi, Uttar Pradesh and Haryana brings down temperatures, snowfall in the mountains
बारिश और बर्फबारी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली, उत्तर प्रदेश और पंजाब-हरियाणा में मौसम का मिजाज बदल गया है। रविवार देर रात से सोमवार दोपहर बाद तक रुक-रुक कर हुई बारिश से दिल्ली-एनसीआर में तापमान में करीब आठ डिग्री तक की गिरावट आई है। वहीं, जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड के ऊंचाई वाले इलाकों में ताजा हिमपात के साथ मैदानी इलाकों में मूसलाधार बारिश से गुलाबी ठंड का अहसास होने लगा है। मंगलवार को भी बारिश के आसार हैं।

Trending Videos


पश्चिमी विक्षोभ की सक्रियता से मौसम में यह बदलाव हुआ है। दिल्ली में अधिकतम तापमान 26.5 डिग्री दर्ज किया जो सामान्य से 7.7 डिग्री नीचे है। रविवार को अधिकतम तापमान 34.1 डिग्री था। सोमवार सुबह 8:30 बजे तक सफदरजंग में 10.3 मिमी व लोधी रोड में 13.2 मिमी वर्षा दर्ज की गई। वायु गुणवत्ता सूचकांक भी मध्यम श्रेणी में 112 दर्ज किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


नोएडा और गाजियाबाद में भी झमाझम बारिश हुई।  पंजाब में मोहाली, अमृतसर समेत कई शहरों, हरियाणा में पंचकुला, हिसार, रोहतक व राजस्थान के बीकानेर, कोटा व उदयपुर मंडलों में तेज बारिश हुई। तेज हवाओं से कई जगह पेड़ भी उखड़ गए।

कश्मीर-हिमाचल में 10 डिग्री गिरा पारा, मनाली-लेह हाईवे बंद
हिमाचल में अधिकतम तापमान में 10 डिग्री तक कमी आई है। सोमवार को धर्मशाला में सर्वािधक 25 डिग्री तापमान रहा। केलांग में न्यूनतम पारा शून्य तक पहुंच गया है। बर्फबारी से मनाली-लेह मार्ग ठप है। पर्यटकों के 400 वाहन फंसे हुए हैं। जम्मू-कश्मीर में गुलमर्ग, पहलगाम, कुलगाम में हिमपात हुआ है।

केदारनाथ धाम में एक फीट तक गिरी बर्फ
उत्तराखंड में केदारनाथ धाम में सोमवार को सीजन की पहली बर्फबारी हुई है। शाम तक करीब एक फीट तक बर्फबारी हुई। मौसम खराब होने से केदारनाथ धाम के लिए हेली सेवाएं बंद कर दी गई हैं। हेमकुंड साहिब के कपाट 10 को बंद होंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed