{"_id":"6a77a8892db18b8e720855a3","slug":"renu-from-haldwani-sets-a-guinness-world-record-2026-08-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"World Record: हल्द्वानी की रेणु ने बनाया गिनीज रिकॉर्ड, नौ साल की मेहनत से 8 फीट 10 इंच लंबे बाल कर किया कमाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
World Record: हल्द्वानी की रेणु ने बनाया गिनीज रिकॉर्ड, नौ साल की मेहनत से 8 फीट 10 इंच लंबे बाल कर किया कमाल
Sun, 09 Aug 2026 06:34 AM IST
दुष्यंत शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, हल्द्वानी
अमर उजाला नेटवर्क, हल्द्वानी
Published by: दुष्यंत शर्मा
Updated Sun, 09 Aug 2026 06:34 AM IST
सार
वर्षों से बिना कटवाए बाल बढ़ा रहीं रेणु के 271.50 सेंटीमीटर यानी 8 फीट 10 इंच लंबे बालों को गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड्स ने जीवित महिला के सबसे लंबे बालों के तौर पर दर्ज किया है।
विज्ञापन
रेणु खास तरह की करती हैं चोटी।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बालों को लंबा करने का जुनून हल्द्वानी की रेणु धरियाल को दुनिया के सबसे अलग मुकाम तक ले गया। वर्षों से बिना कटवाए बाल बढ़ा रहीं रेणु के 271.50 सेंटीमीटर यानी 8 फीट 10 इंच लंबे बालों को गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड्स ने जीवित महिला के सबसे लंबे बालों के तौर पर दर्ज किया है। उनके रिकॉर्ड की पुष्टि अप्रैल में हल्द्वानी पहुंची गिनीज टीम ने जांच और माप के बाद की।
विज्ञापन
रेणु ने यूक्रेन की आलिया नासिरोवा का 257.33 सेंटीमीटर यानी करीब 8 फीट 5.3 इंच लंबे बालों का रिकॉर्ड पीछे छोड़ा है। खास बात यह है कि रेणु के बालों की लंबाई दुनिया के सबसे लंबे व्यक्ति रहे रॉबर्ट वाडलो की 272 सेंटीमीटर ऊंचाई से भी महज कुछ सेंटीमीटर कम है।
विज्ञापन
2015 से शुरू की बालों की देखभाल, खास तरह की करती हैं चोटी
रेणु ने वर्ष 2015 से बाल कटवाना बंद कर दिया था। शुरुआत में यह उनका व्यक्तिगत शौक था, लेकिन धीरे-धीरे यही जुनून विश्व रिकॉर्ड की राह बन गया। इतने लंबे बालों को संभालना अपने आप में बड़ी चुनौती है। रेणु उन्हें जमीन से दूर रखने के लिए खास तरह की चोटी बनाती हैं। बाल धोने और सुलझाने में भी उन्हें कई घंटे लग जाते हैं लेकिन इस काम में वह लापरवाही नहीं करतीं।
विज्ञापन
केमिकल प्रोडक्ट्स से पूरी तरह दूरी, बालों की देखभाल के लिए अपनाए देसी तरीके
रेनू ने बिना किसी महंगे सैलून ट्रीटमेंट या केमिकल प्रोडक्ट्स के, केवल पारंपरिक घरेलू नुस्खों और अत्यधिक धैर्य के बल पर अपने 8 फीट 10 इंच लंबे बालों की देखभाल की। रेनू बाजार में मिलने वाले केमिकल युक्त शैंपू और कंडीशनर से पूरी तरह दूर रहती हैं। वह अपने बालों के लिए घर पर ही प्राकृतिक सामग्रियों से बने खास तेल और हर्बल शैंपू तैयार करती हैं। वह अपने बालों को मजबूत और घना बनाए रखने के लिए मेथी दाना, कलौंजी और अदरक से बने होममेड सीरम का इस्तेमाल करती हैं।