{"_id":"6a8dae5893ac5aa531060a27","slug":"residents-of-vivek-vihar-complained-to-the-pwd-regarding-the-lack-of-drainage-delhi-ncr-news-c-503-1-del1005-296-2026-08-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Delhi NCR News: जलनिकासी नहीं होने पर विवेक विहार के लोगों ने पीडब्ल्यूडी से की शिकायत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Delhi NCR News: जलनिकासी नहीं होने पर विवेक विहार के लोगों ने पीडब्ल्यूडी से की शिकायत
विज्ञापन
पूर्वी दिल्ली। विवेक विहार फेस-1 की मार्केट में मंगलवार को जलनिकासी की समस्या के कारण पार्किंग क्षेत्र में पानी भर गया। इससे दुकानदारों और खरीदारी के लिए आने वाले ग्राहकों को परेशानी का सामना करना पड़ा। लोगों का कहना है कि वर्ष 2022 में पीडब्ल्यूडी ने यहां नई नाली का निर्माण कराया था लेकिन इसके बावजूद पानी की निकासी सही से नहीं हो पा रही है।
दुकानदारों के अनुसार पानी भरने से पार्किंग में वाहन खड़े करने में परेशानी हुई और लोगों को पानी से होकर दुकानों तक पहुंचना पड़ा। कई दुकानदारों ने बताया कि नई नाली बनने के बाद जलनिकासी की समस्या खत्म नहीं हुई है। दुकानदारों और स्थानीय लोगों ने मामले की शिकायत पीडब्ल्यूडी से की है और नाली की व्यवस्था की जांच कर जलनिकासी सुचारु कराने की मांग की है। ब्यूरो