सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Responsibility on municipal bodies to ensure EV charging in new projects

Delhi NCR News: नगर निकायों पर जिम्मेदारी, नई परियोजनाओं में ईवी चार्जिंग सुनिश्चित करनी होगी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 11 Apr 2026 08:20 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
एमसीडी, एनडीएमसी समेत सभी एजेंसियां निभाएंगी अहम भूमिका
Trending Videos

अमर उजाला ब्यूरो

नई दिल्ली।
दिल्ली सरकार की ड्राफ्ट इलेक्ट्रिक वाहन (ईवी) नीति 2026 में नगर निकायों और अन्य एजेंसियों की भूमिका को स्पष्ट करते हुए उन्हें चार्जिंग इंफ्रास्ट्रक्चर सुनिश्चित करने की जिम्मेदारी सौंपी गई है। इसके तहत राजधानी में बनने वाली सभी नई सिविल परियोजनाओं को ईवी-चार्जिंग-रेडी बनाना अनिवार्य होगा।

ड्राफ्ट नीति के अनुसार, नगर निगम (एमसीडी), नई दिल्ली नगर परिषद (एनडीएमसी) और दिल्ली कैंटोनमेंट बोर्ड सहित सभी विभागों, स्वायत्त निकायों और भूमि स्वामित्व वाली एजेंसियों को यह सुनिश्चित करना होगा कि नई परियोजनाओं में पर्याप्त विद्युत क्षमता और चार्जिंग सुविधाओं के लिए जरूरी प्रावधान पहले से मौजूद हों। इसके अलावा इन एजेंसियों को समय-समय पर ऐसे स्थानों की पहचान भी करनी होगी, जहां सार्वजनिक चार्जिंग स्टेशन और बैटरी स्वैपिंग सुविधाएं विकसित की जा सकें। नीति में कहा गया है कि इन संस्थाओं को चार्जिंग इंफ्रास्ट्रक्चर के विकास और क्रियान्वयन में भी सक्रिय सहयोग देना होगा। सरकार का मानना है कि इलेक्ट्रिक वाहनों की संख्या बढ़ने के साथ चार्जिंग नेटवर्क का विस्तार जरूरी है, ऐसे में नगर निकायों की भूमिका अहम होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed