फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Sanitation workers' strike continues; city's sanitation services affected.

Delhi NCR News: सफाई कर्मचारियों की हड़ताल जारी, शहर में सफाई व्यवस्था प्रभावित

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 17 Aug 2026 10:09 PM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

पुन्हाना। लंबित मांगों को लेकर सफाई कर्मचारियों की हड़ताल सोमवार को भी जारी रही। कर्मचारियों ने कामकाज बंद रखकर सरकार के खिलाफ रोष जताया। कर्मचारियों ने कहा कि जब तक उनकी मांगों को पूरा नहीं किया जाता, तब तक हड़ताल जारी रहेगी। हड़ताल के कारण शहर की सफाई व्यवस्था प्रभावित होने लगी है। सफाई कर्मचारियों ने बताया कि वे लंबे समय से अपनी मांगों को लेकर सरकार से गुहार लगा रहे हैं, लेकिन उनकी समस्याओं का समाधान नहीं किया जा रहा है। कर्मचारियों की प्रमुख मांगों में रैंकिंग के अनुसार 12 हजार और नौ हजार रुपये की प्रोत्साहन राशि देना, बेगार प्रथा बंद करना, छंटनी किए गए कर्मचारियों को वापस काम पर लेना और सफाई कर्मचारियों को पक्का करना शामिल है। कर्मचारियों ने कहा कि सफाई व्यवस्था को बेहतर बनाए रखने में उनकी महत्वपूर्ण भूमिका है, लेकिन इसके बावजूद उनकी मांगों की अनदेखी की जा रही है। उन्होंने सरकार से मांगों पर जल्द सकारात्मक निर्णय लेने की मांग की। सफाई कर्मचारियों की हड़ताल का असर अब शहर की सफाई व्यवस्था पर दिखाई देने लगा है। नियमित सफाई और कूड़ा उठान नहीं होने के कारण कई स्थानों पर गंदगी के ढेर लगने लगे हैं। इससे लोगों को परेशानी हो रही है। स्थानीय लोगों ने प्रशासन से सफाई व्यवस्था सुचारु कराने और कर्मचारियों की मांगों का जल्द समाधान कराने की मांग की है।
फोटो कैप्शन- नगर पालिका कार्यालय में हड़ताल पर बैठे सफाई कर्मचारी सरकार के खिलाफ विरोध प्रदर्शन करते हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article