फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Shades of the weather: Dark clouds in Delhi bring a touch of winter chill

मौसम के रंग: दिल्ली में काले बादलों ने कराया गुलाबी ठंड का अहसास, टूटा पिछले 15 वर्षों के कम तापमान का रिकॉर्ड

Fri, 16 Oct 2026 06:21 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, दिल्ली Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Fri, 16 Oct 2026 06:21 AM IST
सार

बारिश ने पिछले 15 वर्षों में सबसे कम अधिकतम तापमान का रिकॉर्ड तोड़ दिया। मौसम विभाग ने शुक्रवार को भी हल्की बारिश की संभावना जताई है।  

विज्ञापन
Shades of the weather: Dark clouds in Delhi bring a touch of winter chill
दिल्ली-एनसीआर में बारिश से मौसम खुशनुमा - फोटो : पीटीआई

विस्तार

राजधानी में बृहस्पतिवार को घने काले बादल छाने के बाद शुरू हुई बारिश ने गुलाबी ठंड का अहसास कराया। भोर में शुरू हुई बारिश दोपहर बाद तक अलग-अलग इलाकों में होती रही। बारिश के साथ ठंडी हवाओं ने 24 घंटे में तापमान 5 डिग्री सेल्सियस गिरा दिया। अधिकतम तापमान 28.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। बारिश ने पिछले 15 वर्षों में सबसे कम अधिकतम तापमान का रिकॉर्ड तोड़ दिया। मौसम विभाग ने शुक्रवार को भी हल्की बारिश की संभावना जताई है।  

विज्ञापन


प्रादेशिक मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार, उत्तर भारत में वेस्टर्न डिस्टर्बेंस के चलते दो दिनों तक बारिश की चेतावनी जारी की गई थी। राजधानी में सुबह साढ़े आठ बजे से शाम साढ़े पांच बजे के बीच नई दिल्ली-सफदरजंग में 15.9 मिमी बारिश दर्ज की गई। वहीं, लोधी रोड में 20 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई। राजघाट में 23.2 मिलीमीटर, पालम में 11.2 मिलीमीटर, रिज में 25 मिलीमीटर, आयानगर में 7 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई। वहीं, मयूर विहार में 13.2 मिलीमीटर बारिश दर्ज हुई। इस दौरान 25 से 30 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलीं। 

विज्ञापन
  • पालम के आसपास हवाओं के झोंकों की गति करीब 50 किलोमीटर प्रति घंटे तक पहुंच गई।  मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार, शुक्रवार को आसमान में सामान्य तौर पर बादल छाए रहेंगे। 
  • विज्ञापन
    विज्ञापन

ठंडी हवाओं ने बदला मौसम
मौसम विभाग के अनुसार, उत्तर भारत में वेस्टर्न डिस्टर्बेंस और एक साइक्लोनिक सर्कुलेशन बनने के चलते मौसम में बदलाव आया। इस दौरान बारिश और उत्तर से चलने वाली ठंडी हवाओं के चलते तापमान में बड़ी गिरावट दर्ज की गई। इसके चलते अधिकतम तापमान ने वर्ष 2011 के बाद से अभी तक के सबसे कम तापमान का रिकॉर्ड तोड़ दिया है। बृहस्पतिवार को 28.3 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया।



पिछले 24 घंटे में अधिकतम तापमान में 5 डिग्री तक गिरावट दर्ज की गई। यह सामान्य से करीब 4.9 डिग्री सेल्सियस कम रहा। न्यूनतम तापमान 23.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। हालांकि यह सामान्य से 3.7 डिग्री सेल्सियस अधिक दर्ज किया गया। पिछले 24 घंटे में न्यूनतम तापमान में .9 डिग्री सेल्सियस की कमी दर्ज की गई।  

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed