{"_id":"6afafb5cd6e22491a30266fd","slug":"shared-the-joys-of-chhath-with-loved-ones-by-distributing-prasad-the-festive-cheer-doubled-delhi-ncr-news-c-503-1-del1005-3337-2026-11-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Delhi NCR News: प्रसाद बांटकर अपनों के साथ साझा की छठ की खुशियां, त्योहार का उल्लास हुआ दोगुना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Delhi NCR News: प्रसाद बांटकर अपनों के साथ साझा की छठ की खुशियां, त्योहार का उल्लास हुआ दोगुना
विज्ञापन
-पूजा संपन्न होने के बाद घाटों से घर लौटे श्रद्धालु, परिवार और पड़ोसियों के बीच बांटा ठेकुआ, फल और अन्य प्रसाद
संवाद न्यूज एजेंसी
पूर्वी दिल्ली। लोक आस्था के महापर्व छठ का समापन होने के बाद सोमवार को श्रद्धालु पूजा स्थलों से अपने घर लौटे। उगते सूर्य को अर्घ्य देने और छठी मैया की पूजा संपन्न करने के बाद घर पहुंचे श्रद्धालुओं ने सबसे पहले प्रसाद वितरण की परंपरा निभाई। घरों में तैयार ठेकुआ, फल और अन्य प्रसाद परिवार के सदस्यों, रिश्तेदारों और पड़ोसियों के बीच बांटे गए। प्रसाद के साथ पर्व की खुशियां भी एक-दूसरे के साथ साझा की गईं। सुबह घाटों पर पूजा-अर्चना के बाद श्रद्धालुओं की घर वापसी शुरू हो गई थी। घर पहुंचने के बाद महिलाओं ने पूजा में चढ़ाए गए प्रसाद को व्यवस्थित किया और परिवार के सदस्यों के साथ आस-पास के लोगों को भी वितरित किया। पूर्वी दिल्ली के कई इलाकों में बच्चों ने घर-घर जाकर प्रसाद पहुंचाया। वहीं, पड़ोसियों ने भी एक-दूसरे के घर पहुंचकर छठ का प्रसाद ग्रहण किया और पर्व की शुभकामनाएं दीं।
छठ पूजा में प्रसाद का विशेष महत्व होता है। इसे केवल पूजा की सामग्री नहीं, बल्कि आस्था, शुद्धता और आपसी प्रेम का प्रतीक माना जाता है। इस कारण से पूजा संपन्न होने के बाद प्रसाद बांटने का सिलसिला जारी रहा। चार दिनों तक चलने वाले इस महापर्व की तैयारियों और पूजा के बाद प्रसाद वितरण ने त्योहार की खुशियों को दोगुना कर दिया। घाटों पर शुरू हुआ आस्था और भक्ति का उत्सव घरों तक अपनापन और मिठास बांटता नजर आया।