सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Shri Krishna Janmashtami and Nandotsav to begin on August 29; preparations in full swing.

Delhi NCR News: 29 अगस्त से शुरू होगा श्री कृष्ण जन्माष्टमी नंदोत्सव, तैयारियां तेज

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 16 Jun 2026 08:59 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
रोहिणी स्थित सेक्टर-11 के जापानी पार्क में आयोजित की जाएगा सात दिवसीय कार्यक्रम

नई दिल्ली। रोहिणी स्थित सेक्टर-11 के जापानी पार्क के लॉन नंबर-1 में इस वर्ष श्रीश्री खाटू श्याम सेवा समिति की ओर से नवम् श्री कृष्ण जन्माष्टमी नंदोत्सव का आयोजन किया जाएगा। सात दिवसीय धार्मिक उत्सव 29 अगस्त से 4 सितंबर तक आयोजित होगा।
समिति के चेयरमैन हरीश शर्मा ने बताया कि हर वर्ष की तरह इस बार भी जन्माष्टमी महोत्सव को भव्य स्वरूप दिया जाएगा। सात दिनों तक चलने वाले इस आयोजन में श्रीकृष्ण भक्ति, धार्मिक कार्यक्रमों और सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के माध्यम से श्रद्धालुओं को आध्यात्मिक वातावरण का अनुभव कराया जाएगा। आयोजन को सफल बनाने के लिए समिति के वाइस चेयरमैन संजय मित्तल, कंट्रोल बोर्ड के चेयरमैन जय किशन बंसल, कंट्रोल बोर्ड अध्यक्ष राजेश जैन, प्रेसिडेंट अमित गोयल, वाइस प्रेसिडेंट संजय गुप्ता, महामंत्री विंद गोयल और कोषाध्यक्ष सीए नितेश गोयल सहित सभी सदस्य तैयारियों में जुटे हुए हैं। श्रद्धालुओं की सुविधा को ध्यान में रखते हुए पार्क के बाहर सैकड़ों वाहनों की पार्किंग की व्यवस्था की जाएगी। साथ ही बड़ी संख्या में आने वाले भक्तों के लिए बैठने की उचित व्यवस्था की जाएगी। कार्यक्रम स्थल पर कई स्थानों पर एलईडी स्क्रीन भी लगाई जाएंगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed