Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Shuttle service for officers and staff; women forced to walk

Delhi NCR News: अधिकारियों और स्टाफ के लिए शटल, महिलाओं को पैदल चलने की मजबूरी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 16 Nov 2026 08:27 AM IST
विज्ञापन
-भारत मंडपम के गेटों से मेला स्थल तक शटल सेवा नहीं मिलने से महिला आगंतुक नाराज, गाजियाबाद और नोएडा से आई महिलाओं ने उठाए सवाल
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो

नई दिल्ली। भारत अंतरराष्ट्रीय व्यापार मेले में परिवहन व्यवस्था को लेकर महिला आगंतुकों में नाराजगी है। मेले में अधिकारियों और स्टाफ के लिए शटल सेवा संचालित की जा रही है, जबकि आम लोगों को गेट से मेला स्थल तक पैदल पहुंचना पड़ रहा है। इससे महिलाओं, बुजुर्गों और बच्चों के साथ आने वाले परिवारों को परेशानी हो रही है। गाजियाबाद और नोएडा से आई महिला आगंतुकों ने इस व्यवस्था पर सवाल उठाए हैं।

गाजियाबाद से आई प्रसन्ना ने बताया कि मेले में पहुंचने के बाद गेट से आयोजन स्थल तक पैदल चलना काफी मुश्किल भरा है। जब अधिकारियों और स्टाफ के लिए शटल सेवा उपलब्ध है तो आम आगंतुकों के लिए भी इसकी व्यवस्था होनी चाहिए। मेले में घूमने और खरीदारी के दौरान पहले ही काफी पैदल चलना पड़ता है। ऐसे में शुरुआत और वापसी में भी पैदल चलना परेशानी बढ़ाता है।
विज्ञापन


वहीं, नोएडा से आई शालिनी सहाय ने भी शटल सेवा को लेकर नाराजगी जताई। उनका कहना है कि अंतरराष्ट्रीय स्तर के आयोजन में आम जनता की सुविधाओं का भी ध्यान रखा जाना चाहिए। अधिकारियों और कर्मचारियों के लिए परिवहन की व्यवस्था है तो आम लोगों को इससे वंचित क्यों रखा जा रहा है?
विज्ञापन
विज्ञापन


महिला आगंतुकों का कहना है कि मेले में बड़ी संख्या में महिलाएं परिवार और बच्चों के साथ पहुंच रही हैं। बुजुर्गों के लिए भी इतनी दूरी पैदल तय करना आसान नहीं है। ऐसे में गेट से मेला स्थल तक आम लोगों के लिए भी शटल सेवा शुरू की जानी चाहिए, ताकि मेले में आने वाले आगंतुकों को राहत मिल सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed