फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Six leaders from Delhi entrusted with major responsibilities in Nitin Navin new team

नितिन नवीन की नई टीम: दिल्ली के छह नेताओं को जिम्मेदारी, राम माधव उपाध्यक्ष तो संदीप पाठक राष्ट्रीय सचिव बने

Mon, 17 Aug 2026 04:46 PM IST
अनुज कुमार अमर उजाला नेटवर्क, दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, दिल्ली Published by: अनुज कुमार Updated Mon, 17 Aug 2026 04:46 PM IST
सार

भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने पार्टी के नए राष्ट्रीय पदाधिकारियों के नामों की घोषणा की। जिसमें के दिल्ली के छह नेताओं बड़ी जिम्मेदारी मिली है। जिसमें राम माधव उपाध्यक्ष और संदीप पाठक को राष्ट्रीय सचिव बनाया गया है।

विज्ञापन
Six leaders from Delhi entrusted with major responsibilities in Nitin Navin new team
भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने सोमवार को पार्टी के नए राष्ट्रीय पदाधिकारियों के नामों का एलान किया। पार्टी की ओर से जारी सूची के अनुसार, नई टीम में कई वरिष्ठ नेताओं को महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां मिली हैं। ये नियुक्तियां तत्काल प्रभाव से लागू होंगी।

विज्ञापन

दिल्ली के छह नेताओं को मिली जगह
नई टीम में राजस्थान की पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे सिंधिया सहित 13 नेताओं को राष्ट्रीय उपाध्यक्ष बनाया गया है। स्मृति ईरानी और विनोद तावड़े को राष्ट्रीय महामंत्री की जिम्मेदारी दी गई है। नितिन नवीन की इस टीम में दिल्ली से कुल छह नेताओं को जगह मिली है। इन नेताओं में राम माधव, बी.एल. संतोष, संदीप पाठक, सुनील बंसल, डॉ. स्वदेश सिंह और जय प्रकाश शामिल हैं। इन सभी नेताओं को पार्टी संगठन में अहम पद दिए गए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

इन नेताओं को मिली बड़ी जिम्मेदारी
दिल्ली से राम माधव को राष्ट्रीय उपाध्यक्ष नियुक्त किया गया है। बी.एल. संतोष को राष्ट्रीय महामंत्री का पदभार मिला है। सुनील बंसल भी राष्ट्रीय महामंत्री बनाए गए हैं। संदीप पाठक को राष्ट्रीय सचिव की जिम्मेदारी सौंपी गई है। डॉ. स्वदेश सिंह को भी राष्ट्रीय सचिव नियुक्त किया गया है। जय प्रकाश को भी राष्ट्रीय सचिव के पद पर नियुक्त किया गया है।

विज्ञापन

नितिन नवीन की टीम में कई राज्यों को मिला प्रतिनिधित्व
भाजपा की नई सूची में राजस्थान, उत्तराखंड, दिल्ली, ओडिशा, आंध्र प्रदेश, उत्तर प्रदेश, गुजरात, महाराष्ट्र, पंजाब, मध्य प्रदेश, कर्नाटक और पश्चिम बंगाल समेत कई राज्यों के नेताओं को शामिल किया गया है। पार्टी के केंद्रीय संगठन में अलग-अलग राज्यों के नेताओं को जिम्मेदारी दिए जाने से राष्ट्रीय स्तर पर संगठन के विस्तार और समन्वय को मजबूत करने का संकेत मिलता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed