फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Son-in-law dies under suspicious circumstances in Nuh's Udaka village; Anees's body found in a pond.

Delhi NCR News: नूंह के ऊदाका गांव में दामाद की संदिग्ध हालात में मौत, तालाब में मिला अनीस का शव

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 17 Aug 2026 10:09 PM IST
विज्ञापन
न्याय के लिए सामान्य अस्पताल में घंटों धरने पर बैठे रहे परिजन
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
नूंह।
नूंह जिले के ऊदाका गांव में एक युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत का मामला सामने आया है। युवक का शव रात के समय गांव के तालाब से बरामद हुआ। मृतक की पहचान पहाड़ी थाना क्षेत्र के गांव कठौल निवासी अनीस पुत्र आसु के रूप में हुई है। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को तालाब से बाहर निकलवाकर पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल नूंह की मोर्चरी में रखवाया। मृतक अनीस के भाई वसीम ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि अनीस शाम करीब छह बजे अपनी ससुराल ऊदाका पहुंचा था। रास्ते में उसने बाल भी कटवाए और अपना सामान लेकर सामान्य तरीके से ससुराल गया था। परिजनों का कहना है कि ससुराल पहुंचने से पहले उसने मायके में रह रही अपनी पत्नी से फोन पर बातचीत भी की थी। इसके बाद रात में उसके साथ क्या हुआ और वह तालाब तक कैसे पहुंचा, इसकी जानकारी नहीं है। रात करीब तीन बजे सूचना मिली कि अनीस का शव तालाब में पड़ा हुआ है। सूचना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और शव को बाहर निकलवाकर नूंह अस्पताल भिजवाया। अनीस की मौत की खबर मिलने के बाद उसके परिजन और ग्रामीण सिविल अस्पताल नूंह पहुंच गए और अस्पताल के बाहर धरने पर बैठ गए। परिजनों ने अनीस की मौत को हादसा मानने से इनकार करते हुए हत्या की आशंका जताई है। उनका कहना था कि अनीस को तालाब में जिंदा हालत में गिरने की स्थिति में बचने के लिए तैरने का प्रयास करना चाहिए था। परिजनों ने पूरे मामले की निष्पक्ष जांच और दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।
दो वर्ष पूर्व हुई थी शादी: अनीस की शादी दो वर्ष पूर्व उदाका गांव निवासी रसमीना पुत्री मिस्सर के साथ मुस्लिम रीति रिवाज के अनुसार हुई थी। दंपति को एक बेटी भी है। अनीस परिवार का गुजारा करने के लिए गुरुग्राम में जेसीबी चलाता था। रविवार को भी वह गुरुग्राम से ही अपनी ससुराल उदाका के लिए निकला था। परिजनों का आरोप है कि लड़की पक्ष का अपने दामाद के प्रति व्यवहार अच्छा नहीं था।
विज्ञापन

अनीस ससुराल पहुंचा ही नहीं: वहीं दूसरी तरफ लड़की पक्ष के लोगों का दावा है कि अनीस उदाका गांव अपनी ससुराल पहुंचा ही नहीं था। ऐसे में मृतक के परिजनों ने सवाल उठाया कि यदि वह ससुराल नहीं पहुंचा तो उसका शव गांव के तालाब में कैसे पहुंच गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

परिजन बैठे धरने पर: अनीस के परिजन सोमवार को सुबह करीब 10:30 बजे नूंह सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में धरने पर बैठ गए। उनकी मांग थी कि शव का पोस्टमार्टम बोर्ड से करवाया जाए तथा मौत के वास्तिवक कारणों का पता चले व जो भी उसकी हत्या में शामिल है, उन्हें तुरंत गिरफ्तार कर कड़ी से कड़ी सजा दी जाए। वहीं धरने का नेतृत्व कर रहे समाजसेवी अताउल्ला खान ने कहा कि इस मामले से पूरा इलाका शोक में है। सभी की मांग है कि दोषियों को तुरंत पहचान कर कड़ी सजा दी जाए। वहीं उन्होंने कहा कि किसी भी निर्दोष को इस मामले में न फंसाया जाए। परिजनों ने मृतक नसीम की पत्नी रसमीना, ससुर मिस्सर, साला सोएब, सास अकतरी व अन्य पर हत्या का संदेह जाहिर करते हुए पुलिस को शिकायत दी है। वहीं रोजका मेव थाना पुलिस के जांच अधिकारी दयाचंद ने बताया कि परिजनों की मांग के मुताबिक बोर्ड गठित कर पोस्टमार्टम करवा दिया गया है और शव परिजनों को सौंप दिया है। मामले की जांच की जा रही है, जिसके आधार पर आगामी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।

फोटो: मृतक अनीस का फाइल फोटो।
फोटो: नूंह सिविल अस्पताल में धरने पर बैठे मृतक नसीम के परिजन व ग्रामीण
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed