पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
फ्री ई-पेपर
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Special revision of the electoral roll in Delhi begins today; 13,000 BLOs will conduct door-to-door verification.

Delhi NCR News: दिल्ली में मतदाता सूची का विशेष पुनरीक्षण आज से, 13 हजार बीएलओ घर-घर जाकर करेंगे सत्यापन

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 29 Jun 2026 06:37 PM IST
विज्ञापन
29 जुलाई तक चलेगा डोर-टू-डोर सर्वे, 7 अक्तूबर को प्रकाशित होगी अंतिम मतदाता सूची
विज्ञापन


अमर उजाला ब्यूरो

नई दिल्ली। राजधानी में मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन-एसआईआर) की प्रक्रिया मंगलवार से शुरू होगी। इसके तहत 13,033 बूथ लेवल अधिकारी (बीएलओ) घर-घर जाकर मतदाताओं का सत्यापन करेंगे। यह अभियान 29 जुलाई तक चलेगा।

दिल्ली के मुख्य निर्वाचन अधिकारी (सीईओ) अशोक कुमार ने सोमवार को बताया कि वर्तमान में दिल्ली में कुल 1.45 करोड़ मतदाता हैं। इनमें 77.11 लाख पुरुष, 67.98 लाख महिला और 1,024 तृतीय लिंग के मतदाता शामिल हैं। इसके अलावा 76,155 दिव्यांग मतदाता पंजीकृत हैं। 18 से 19 वर्ष आयु वर्ग के 3,29,130 युवा मतदाता हैं, जबकि 100 वर्ष से अधिक आयु के 192 मतदाता सूची में दर्ज हैं। सीईओ ने बताया कि विशेष पुनरीक्षण के दौरान प्रत्येक मतदाता को गणना प्रपत्र (एन्यूमरेशन फॉर्म) की दो प्रतियां दी जाएंगी। एक प्रति मतदाता अपने पास रसीद के रूप में रखेगा, जबकि दूसरी भरकर बीएलओ को लौटानी होगी। मतदाता चाहें तो यह विवरण ऑनलाइन भी जमा कर सकते हैं।
विज्ञापन


सीईओ ने कहा कि यदि किसी घर पर ताला मिला तो संबंधित बीएलओ वहां कम से कम तीन बार जाएगा, ताकि कोई पात्र मतदाता छूट न जाए। डोर-टू-डोर सर्वे 29 जुलाई तक पूरा कर लिया जाएगा।अशोक कुमार ने कहा कि हाल में अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई के दौरान जिन लोगों के मकान ध्वस्त हुए हैं, उनके मतदाता पंजीकरण से जुड़े मामलों को भारत निर्वाचन आयोग के समक्ष उठाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


दिल्ली में सात लोकसभा और 70 विधानसभा क्षेत्रों के लिए कुल 13,033 मतदान केंद्र हैं। विशेष पुनरीक्षण के बाद 5 अगस्त को मतदाता सूची का प्रारूप प्रकाशित किया जाएगा। इसके बाद 5 अगस्त से 4 सितंबर तक मतदाता और राजनीतिक दल दावे एवं आपत्तियां दर्ज करा सकेंगे। इनका निस्तारण 3 अक्तूबर तक किया जाएगा और अंतिम मतदाता सूची 7 अक्तूबर को प्रकाशित होगी।

एसआईआर का कार्यक्रम

30 जून : घर-घर सत्यापन अभियान शुरू

29 जुलाई : सर्वे पूरा होगा

5 अगस्त : प्रारूप मतदाता सूची प्रकाशित

5 अगस्त-4 सितंबर : दावे और आपत्तियां

3 अक्तूबर : दावों व आपत्तियों का निस्तारण

7 अक्तूबर : अंतिम मतदाता सूची प्रकाशित
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed