सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Student attacked with knife near Ajmeri Gate, two arrested

Delhi NCR News: अजमेरी गेट के पास छात्र पर चाकू से हमला, दो पकड़े

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 23 Mar 2026 09:45 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
Trending Videos

नई दिल्ली। अजमेरी गेट इलाके में परीक्षा देकर लौट रहे एक छात्र पर धारदार हथियार से हमला करने के आरोप में एक किशोर सहित दो युवकों को पुलिस ने पकड़ा है। आरोपियों की पहचान 19 वर्षीय सदर बाजार निवासी सुफियान और एक 17 वर्षीय किशोर के रूप में हुई है। दोनों को उस समय पुरानी दिल्ली रेलवे स्टेशन से पकड़ा गया जब वे शहर से भागने की कोशिश कर रहे थे।
मध्य जिला के पुलिस उपायुक्त रोहित राजबीर ने बताया कि यह घटना 18 मार्च की है। घायल छात्र एंग्लो अरेबिक स्कूल का विद्यार्थी है, जो आंध्र एजुकेशन सोसाइटी में परीक्षा देने गया था। गंभीर रूप से घायल छात्र को लोक नायक जय प्रकाश अस्पताल में भर्ती कराया गया। इस संबंध में मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed