सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Students showcased innovation and creativity at the IP University design show.

Delhi NCR News: आईपी विश्वविद्यालय के डिजाइन शो में छात्रों ने नवाचार और रचनात्मकता का किया प्रदर्शन

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 10 Jun 2026 07:07 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
-विश्वविद्यालय में डिजाइन डिग्री शो डिजाइन फ्लक्स 2026 का हुआ आयोजन


अमर उजाला ब्यूरो

नई दिल्ली।
गुरु गोबिंद सिंह इंद्रप्रस्थ (आईपी) विश्वविद्यालय के यूनिवर्सिटी स्कूल ऑफ डिजाइन एंड इनोवेशन द्वारा वार्षिक डिजाइन डिग्री शो डिजाइन फ्लक्स 2026 का आयोजन हुआ। प्रदर्शनी में छात्रों ने अभिनव परियोजनाओं, शोध कार्यों और रचनात्मक उपलब्धियों का प्रदर्शन किया। छात्रों ने सामाजिक समस्याओं को ध्यान में रखकर डिजाइन तैयार किए। इसमें बाल स्वास्थ्य, महिला सुरक्षा, रोजगार एवं प्लेसमेंट सहायता, अपशिष्ट प्रबंधन, शहरी चुनौतियों से जुड़े मोबाइल एप्लीकेशन, डिजिटल प्लेटफॉर्म और प्रोटोटाइप शामिल थे। प्रदर्शनी के उद्घाटन के मौके पर कुलपति प्रो. महेश वर्मा ने कहा कि डिजाइन फ्लक्स एक अत्यंत सार्थक और प्रतीकात्मक नाम है जो परिवर्तन, प्रवाह, विकास और विविध विचारों के संगम का प्रतीक है।

डिजाइन केवल एक विषय नहीं बल्कि हमारे आसपास की हर व्यवस्था और प्रणाली की जीवनरेखा है। आज जब तकनीक लगभग प्रत्येक क्षेत्र को प्रभावित और परिवर्तित कर रही है। तब हमारी अनेक जटिल चुनौतियों के समाधान रचनात्मक और दूरदर्शी डिजाइन में छिपा हैं। उन्होंने कहा कि जहां तकनीक परिवर्तन लाती है वहां डिजाइन उस परिवर्तन को दिशा देता है। समाज में सार्थक प्रभाव उत्पन्न करने, समस्याओं के समाधान खोजने और बेहतर अनुभवों के निर्माण में डिजाइनर की भूमिका अहम है। अगर किसी छात्र के पास अच्छा विचार है तो विश्वविद्यालय का इन्क्यूबेशन सेंटर उसे उद्योग जगत से जोड़ने, मार्गदर्शन देने और स्टार्टअप के रूप में विकसित करने के लिए हरसंभव सहयोग प्रदान करेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed