फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Sunita Kangra appointed Chairperson of the Delhi Safai Karamchari Commission.

Delhi NCR News: दिल्ली सफाई कर्मचारी आयोग की अध्यक्ष बनीं सुनीता कांगड़ा

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 29 Jul 2026 07:28 PM IST
विज्ञापन
मनोज कुमार और सुशांत सागर अंशकालिक सदस्य नियुक्त, सरकार ने जारी किए आदेश
विज्ञापन

सफाई कर्मचारियों के कल्याण और अधिकारों की सुरक्षा के लिए आयोग का पुनर्गठन

अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। दिल्ली सरकार ने सफाई कर्मचारियों के कल्याण और उनके अधिकारों की सुरक्षा के लिए दिल्ली सफाई कर्मचारी आयोग का पुनर्गठन किया है। मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता के निर्देश पर सुनीता कांगड़ा को आयोग का अध्यक्ष नियुक्त किया है, जबकि मनोज कुमार और सुशांत सागर को अंशकालिक सदस्य बनाया है। सीएम ने कहा कि इन नियुक्तियों से आयोग की कार्यप्रणाली अधिक प्रभावी और जवाबदेह बनेगी।


मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने कहा कि सफाई कर्मचारियों के हितों की रक्षा और उनसे जुड़े मुद्दों के समाधान में आयोग की महत्वपूर्ण भूमिका है। नई नियुक्तियों से आयोग अधिक सक्रिय और जनोन्मुख तरीके से कार्य करेगा। सरकार समाज के प्रत्येक वर्ग के हितों की रक्षा और बेहतर प्रशासनिक व्यवस्था सुनिश्चित करने के लिए लगातार काम कर रही है। भाजपा नेता सुनीता कांगड़ा दक्षिण दिल्ली नगर निगम की पूर्व महापौर और भाजपा दिल्ली की राज्य सचिव रह चुकी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article