पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
फ्री ई-पेपर
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Terror module busted Arrested terrorists were in contact with Shahzad Bhatti

दिल्ली दहलाने की साजिश फिर नाकाम: शहजाद भट्टी के संपर्क में थे पकड़े गए आतंकी, सामने आया तुर्किये कनेक्शन

Thu, 02 Jul 2026 06:44 PM IST
Akash Dubey अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली Published by: Akash Dubey Updated Thu, 02 Jul 2026 06:44 PM IST
सार

दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने पंजाब और दिल्ली से आईएसआई टेरर मॉड्यूल के चार आतंकियों को गिरफ्तार किया। इन्होंने राजधानी में आतंकी हमले की साजिश रची थी। इनके पास से हथियार बरामद हुए है।

विज्ञापन
Terror module busted Arrested terrorists were in contact with Shahzad Bhatti
Terror module busted - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने राजधानी को दहलाने की नापाक साजिश को नाकाम किया है। टीम ने इस संबंध में आईएसआई टेरर मॉड्यूल के चार आतंकियों को पंजाब और दिल्ली से छापेमारी कर गिरफ्तार किया है। पकड़े आतंकी शहजाद भट्टी और उसके हैंडलर्स के सीधे संपर्क में थे। मॉड्यूल के लिए आईएसआई ड्रोन के जरिए पंजाब के रास्ते भारत में लगातार हथियार और ड्रग्स भेज रही है।

विज्ञापन

सामने आया आतंकियों का तुर्किये कनेक्शन
पकड़े गए आतंकियों की पहचान तरनतारन, पंजाब निवासी शुभदीप सिंह उर्फ विशाल (23), गुरजंत सिंह उर्फ ऋषि (22), अमृतसर, पंजाब नि वासी साजन सिंह उर्फ हनी (28) और फतेहगढ़ साहिब, पंजाब निवासी गगनप्रीत (24) के रूप में हुई है। पुलिस ने इनके पास से एक तुर्किये निर्मित जिगाना पिस्टल समेत दो पिस्टल, 9 कारतूस और पांच मोबाइल फोन बरामद किए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

गगनप्रीत के मोबाइल से पुलिस को कई धार्मिक स्थलों, पुलिस थानों के अलावा पुलिस के कई दूसरे भवनों की वीडियो मिली है। गगनप्रीत दिल्ली में रहकर लगातार रेकी के वीडियो बनाकर अपने आकाओं को भेज रहा था। पकड़े गए आरोपियों में शुभदीप व गुरजंत दोनों सगे भाई हें। पुलिस पकड़े गए आतंकियों से पूछताछ कर मामले की छानबीन कर रही है।

विज्ञापन

स्पेशल सेल के पुलिस उपायुक्त प्रवीण कुमार त्रिपाठी ने बताया कि उनकी टीम को लगातार जानकारी मिल रही थी कि पाकिस्तान स्थित आईएसआई हैंडलर शहजाद भट्टी अपने साथियों के साथ मिलकर दिल्ली-एनसीआर में बड़े आतंकी हमले की साजिश रच रहा है। सोशल मीडिया के जरिए पंजाब के कुछ युवाओं को लालच देकर भर्ती किया जा रहा है।

स्पेशल सेल एनडीआर की टीम लगातार इस संबंध में जानकारी जुटाती रही। इस बीच टीम को शुभदीप सिंह उर्फ विशाल का पता चला। एक टीम को फौरन अमृतसर, पंजाब भेजा गया। टीम ने मजीठा रोड, अमृतसर से शुभदीप को गिरफ्तार किया। शुभदीप के पास से एक .30 बोर की पिस्टल, पांच कारतूस और दो मोबाइल फोन बरामद हुए।

पूछताछ के दौरान शुभदीप ने बताया कि वह शहजाद भट्टी के जरिए पाकिस्तानी हैंडलरों के संपर्क में था और ड्रोन के जरिए हथियार व ड्रग्स प्राप्त कर रहा था। शुभदीप से पूछताछ के बाद टीम ने गुरजंत सिंह उर्फ ऋषि और साजन सिंह उर्फ हनी को पंजाब से पकड़ लिया। इनके पास से एक जिगाना पिस्टल, चार कारतूस और दो मोबाइल फोन बरामद किए।

तीनों से पूछताछ हुई तो दिल्ली में मौजूद एक अन्य साथी गगनप्रीत का नाम सामने आया। टीम ने दिल्ली में छापेमारी कर गगनप्रीत को और दबोच लिया गया। उसके पास से एक मोबाइल फोन बरामद हुआ। गगनप्रीत के मोबाइल से ही रेकी के कई वीडियो और दूसरी जानकारी मिली। पुलिस चारों से लगातार पूछताछ कर रही है।

पकड़े गए आतंकी आईएसआई हैंडलर्स और ड्रोन ऑपरेटरों से बातचीत के लिए विदेशी नंबरों का इस्तेमाल करते थे। पंजाब की सीमा से सटे गांवों में रात के समय हथियार व ड्रग्स गिराए जा रहे हैं। शुभदीप और गुरजंत दोनों सगे भाई हैं जबकि साजन इनका चचेरा भाई है। सभी कोा सोशल मीडिया प्लेटफार्म के भर्ती किया गया। पुलिस इनसे पूछताछ कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed