{"_id":"6a31680c75853d1535011818","slug":"the-accused-used-to-sell-sleeping-pills-attached-to-injections-delhi-ncr-news-c-340-1-del1004-141293-2026-06-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Delhi NCR News: आरोपी इंजेक्शन के साथ नींद की गोलियां चिपका कर बेचते थे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Delhi NCR News: आरोपी इंजेक्शन के साथ नींद की गोलियां चिपका कर बेचते थे
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
तुगलकाबाद एक्सटेंशन अग्निकांड-
अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। दक्षिण-पूर्व जिले के गोविंदपुरी थाना क्षेत्र में तुगलकाबाद एक्सटेंशन अग्निकांड में गिरफ्तार आरोपी निरंजन, उसके भाई राजकुमार व युवती सरिता की नशे के कारोबार में भूमिका सामने आई है। आरोपियों की नशे के कारोबार, संगठित अपराध और नाबालिगों को नशा परोसने जैसे मामले में बड़ी संलिप्तता पाई गई है।
जिला पुलिस अधिकारियों का कहना है कि तीनों आरोपी एविल इंजेक्शन की वायल के साथ नींद की गोलियां चिपका कर गली-गली बिकवाते थे। इनके खरीदारों में नाबालिग से लेकर ई-रिक्शा चालक और ठेले-खोमचे वाले तक शामिल हैं। पुलिस उपायुक्त डाॅ. हेमंत तिवारी ने बताया कि तुगलकाबाद एक्सटेंशन में आग की घटना में तीन लोगों की मौत मामले में पुलिस ने आरोपित निरंजन, राजकुमार व सरिता के खिलाफ विभिन्न धाराओं में एफआइआर दर्ज की थी।
तीनोें से पूछताछ के बाद उक्त मकान में रहने वाले दीपक के भी बयान पुलिस ने दर्ज किए हैं। दूसरी तरफ आग लगाने की घटना में गिरफ्तार तीनों आरोपियों को मंगलवार को साकेत कोर्ट में पेश किया गया। पुलिस की ओर से पूछताछ की प्रक्रिया पूरी होने की जानकारी देने पर कोर्ट ने तीनों आरोपियों निरंजन, उसके भाई राजकुमार व प्रेमिका सरिता को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। मामले में चौथी आरोपी 17 वर्षीय नाबालिग है, जिसे रविवार को ही जुवेनाइल जस्टिस बोर्ड में पेश कर बाल सुधार गृह भेज दिया गया। इस आग में चौथी मंजिल पर रहने वाले पंकज, उनकी नानी सुशीला देवी व बहन सोनी कुमारी की मौत हो गई। जबकि मां गुड्डी देवी व बहन मोनी कुमारी का सफदरजंग अस्पताल में इलाज चल रहा है।