{"_id":"6a15a7e18e4bd741be04a8ae","slug":"the-federation-submitted-a-memorandum-to-the-government-against-the-outsourcing-of-nursing-officers-delhi-ncr-news-c-340-1-del1004-138121-2026-05-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Delhi NCR News: नर्सिंग ऑफिसर की आउटसोर्सिंग के खिलाफ फेडरेशन ने सरकार को सौंपा ज्ञापन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Delhi NCR News: नर्सिंग ऑफिसर की आउटसोर्सिंग के खिलाफ फेडरेशन ने सरकार को सौंपा ज्ञापन
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
- फेडरेशन ने यह ज्ञापन स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय की अतिरिक्त सचिव को भेजा
अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। ऑल इंडिया गवर्नमेंट नर्सेस फेडरेशन ने केंद्र सरकार से आग्रह किया है कि केंद्रीय अस्पतालों में नर्सिंग ऑफिसरों की आउटसोर्सिंग को पूरी तरह बंद किया जाए। सभी पदों पर नियमित भर्ती की व्यवस्था लागू की जाए। फेडरेशन ने यह ज्ञापन स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय की अतिरिक्त सचिव को भेजा है। इसमें कहा गया है कि लेडी हार्डिंग मेडिकल कॉलेज (एलएचएमसी) और श्रीमती सुचेता कृपलानी अस्पताल (एसएसके) में नर्सिंग स्टाफ की आउटसोर्सिंग के प्रस्ताव का विरोध किया जाता है। संगठन ने मांग की है कि केवल नियमित भर्ती प्रक्रिया के तहत ही नर्सिंग पद भरे जाएं।
संगठन की महासचिव अनिता पंवार ने बताया कि हाल ही में हुई बैठक में यह आश्वासन दिया गया था कि यह व्यवस्था अस्थायी है, लेकिन संगठन ने इसे पूरी तरह समाप्त करने की लिखित गारंटी की मांग की है। वहीं, अध्यक्ष रिंकी डांग ने कहा कि नर्सिंग भर्ती राष्ट्रीय स्तर की परीक्षा (नॉरसेट) के माध्यम से नियमित रूप से की जानी चाहिए और रिक्तियों को समय पर भरा जाए। फेडरेशन ने सुझाव दिया कि आउटसोर्सिंग की बजाय नर्सिंग रेजिडेंट पदों पर छह महीने की अवधि के लिए भर्ती की जा सकती है, जिसमें मेरिट के आधार पर चयन हो और जरूरत पड़ने पर पैनल से तुरंत नए उम्मीदवारों की नियुक्ति की जा सके।
Trending Videos