{"_id":"69ea2caa3268a896db08f0b4","slug":"the-girl-fought-till-her-last-breath-when-she-was-half-dead-the-accused-raped-her-and-then-strangled-her-delhi-ncr-news-c-340-1-del1011-133466-2026-04-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Delhi NCR News: आखिरी सांस तक लड़ी युवती, अधमरी होने पर आरोपी ने किया दुष्कर्म फिर घोंटा गला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Delhi NCR News: आखिरी सांस तक लड़ी युवती, अधमरी होने पर आरोपी ने किया दुष्कर्म फिर घोंटा गला
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
अमर कालोनी में आईआरएस अधिकारी की बेटी की हत्या का मामला:
खून से लथपथ अधमरी हालत में आरोपी ने किया युवती के साथ दुष्कर्म...
-आरोपी युवती से डिजीटल लॉकर खोलने के लिए कह रहा था मना करने पर आरोपी ने लैंप की रॉड से किया युवती के सिर और चेहरे पर ताबड़तोड़ हमला, उससे अचेत हो गई युवती
-युवती ने खूब किया संघर्ष, उसके शरीर पर संघर्ष के निशान भी मिले, आरोपी युवती के बाल पकड़कर उसे घसीटता हुआ सीढि़यों से नीचे लाया
-बेहोशी की हालत में फिंगर लगाकर लॉकर खोलने का किया था प्रयास, असफल होने पर लॉकर को तोड़ा
अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। अमर कॉलोनी के कैलाश हिल्स में आईआरएस अधिकारी की बेटी के साथ उनके पूर्व नौकर राहुल मीणा ने हैवानियत की सारी हदें पार कर दीं। जांच में खुलासा हुआ कि आरोपी ने खून से लथपथ अधमरी हालत में युवती से दुष्कर्म किया। इसके बाद आरोपी युवती के बाल पकड़कर घसीटता हुआ उसे नीचे लाया। यहां उसने युवती के फ्रिंगर प्रिंट से डिजिटल लॉकर खोलने का प्रयास किया। लॉकर नहीं खुला तो आरोपी ने चार्जर के तार से युवती का गला घोंट दिया। इसके बाद आरोपी ने घर में रखे टूल किट से औजार निकाले और लॉकर तोड़कर उसमें रखा करीब ढाई लाख कैश और अन्य कीमती सामान बैग में डाला। वारदात के दौरान आरोपी के लोवर और जूतों पर खून लग चुका था। आरोपी ने घर में रखा युवती के भाई का लोवर निकालकर बदला और बाद में अपने जूते उतारकर पहले की रखी अपनी चप्पल पहनी और करीब 7.20 बजे वह घर से निकल गया। यहां से आस्था कुंज पार्क से नेहरू प्लेस होता हुआ आरोपी टैक्सी से पालक व बाद में द्वारका के ओयो होटल पहुंचा। देर शाम पुलिस ने आरोपी को ओयो होटल से टेक्निकल सर्विलांस की मदद से दबोच लिया। उसके पास से करीब डेढ़ लाख कैश, लूटे गए तीन से चार लाख के जेवरात, एक बैग, पहना हुआ लोवर व अन्य सामान बरामद हुआ है। फिलहाल पीड़िता का मोबाइल अभी तक पुलिस बरामद नहीं कर सकी है। आरोपी से लगातार पूछताछ जारी है।
हत्या की कड़ियां जोड़ेगी पुलिस :
पुलिस की पूछताछ में आरोपी ने कई चौकाने वाले खुलासे किए हैं। बृहस्पतिवार को आरोपी को अदालत में पेश किया गया, जहां से कोर्ट ने उसे चार दिन की पुलिस रिमांड पर भेज दिया। अब पुलिस हत्याकांड की कड़ियां जोड़ने के लिए आरोपी को लेकर अलवर राजस्थान के अलावा उन सब जगह लेकर जाएगी, जहां-जहां आरोपी रुका था।
युवती के शरीर की कई हड्डियां टूटी मिलीं :
पुलिस ने बुधवार को ही एम्स मोर्चरी में मेडिकल बोर्ड से पोस्टमॉर्टम करवाकर युवती का शव परिवार के हवाले कर दिया था। पीएम रिपोर्ट में युवती के साथ हुई बर्बरता के कई निशान मिले हैं। उसकी नाक की हड्डी के अलावा शरीर के दूसरे हिस्सों में फ्रैक्चर मिले हैं। इसके आधार पर पुलिस मामले की जांच कर रही है।
आहट सुनकर उठी युवती ने पूछा था आने का कारण : पुलिस की पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह 6.39 मिनट पर बिना चेहरा ढके आईआरएस अधिकारी के फ्लैट में दाखिल हुआ था। उसे अच्छी तरह पता था कि घर में युवती अकेली है। दरवाजा खोलकर वह सीधा युवती के कमरे में पहुंचा। आहट होते ही युवती उठ गई। उसने आरोपी से आने की वजह पूछी। इस पर आरोपी उसे धमकाने लगा। आरोपी को पता था कि घर में रखा डिजिटल लॉकर आईआरएस अधिकारी, उनकी पत्नी और बेटी के फिंगर प्रिंट से खुलता है। आरोपी ने धमकाते हुए युवती से लॉकर खोलने के लिए कहा। मना करने पर आरोपी ने युवती के कमरे में रखा लैंप उठा लिया। उसमें लगी रॉड से आरोपी ने युवती के सिर और चेहरे प्रहार करना शुरू कर दिया। इसके बाद युवती पर पानी की भारी वाली बोतल से भी प्रहार किएए युवती ने बचने की खूब कोशिश की। आरोपी ने उसके चेहरे, सिर, हाथ, टांग और शरीर के दूसरे हिस्सों पर दो दर्जन से अधिक वार किए। इस दौरान कमरे में चारों ओर खून ही खून बिखर गया। युवती अधमरी हालत में हो गई। आरोपी उसे घसीटता हुआ नीचे लाया। बाद में आरोपी ने उसके साथ हैवानियत की। लॉकर तोड़कर वह फरार हो गया।
सामान लाते समय बिल में करता था हेराफेरी, युवती ने पकड़ा था : करीब एक साल पहले आरोपी राहुल के मामा की सिफारिश पर आईआरएस अधिकारी ने राहुल मीणा को काम पर रखा था। राहुल के मामा ने आईआरएस अधिकारी के दफ्तर में काम करने वाले एक जूनियर के कहने पर राहुल को अपने घर काम पर रखा था। घर पर राहुल का काम बाहर से सामान लाने के अलावा बाकी पूरे घर की व्यवस्था को देखना था। आरोपी राहुल को ऑन लाइन गेमिंग की लत थी। वह सट्टा लगाता था। इसकी वजह से उस पर करीब 7 लाख रुपये कर्ज हो चुका था। पड़ोसियों के अलावा उसने आसपास रहने वाले कई लोगों से कर्ज लिया हुआ था। आरोपी घर में आने वाले सामान के बिलों में हेराफेरी करता था। युवती ने जब आरोपी की हेराफेरी को पकड़ा तो उसने अपने पिता से इसकी शिकायत की। परेशान होकर आईआरएस अधिकारी ने आरोपी को डेढ़ माह पूर्व काम से निकाल दिया था। बाद में आरोपी राजस्थान अलवर वापस लौट गया। माना जा रहा कि आरोपी ने आईआरएस अधिकारी की बेटी से बदला लेने और कर्ज चुकाने के लिए लूटपाट की नियत से आरोपी ने वारदात को अंजाम दिया। हालांकि आरोपी पुलिस के सामने लूटपाट की बात की बात बता रहा है। उसने दुष्कर्म और हत्या क्यों की इस पर आरोपी गोल-मोल जवाब दे रहा है।
Trending Videos

कमेंट
कमेंट X