सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   The high-tech Central Vista Depot for Metro Phase 5 will be built near Majlis Park

Delhi: मजलिस पार्क के पास बनेगा मेट्रो के फेज-5 का हाईटेक सेंट्रल विस्टा डिपो, डीएमआरसी ने तेज की तैयारी

धनंजय मिश्रा, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Vijay Singh Pundir Updated Sun, 05 Apr 2026 07:55 AM IST
विज्ञापन
सार

मेट्रो के यात्रियों की सबसे बड़ी शिकायत ट्रेनों के बीच लंबा अंतराल और स्टेशनों पर होने वाली भीड़ होती है। सेंट्रल विस्टा डिपो के बनने से इस समस्या का स्थायी समाधान निकलेगा। नए डिपो में स्टैबलिंग लाइनों की संख्या अधिक होगी

The high-tech Central Vista Depot for Metro Phase 5 will be built near Majlis Park
Delhi Metro - फोटो : freepik
विज्ञापन

विस्तार

दिल्ली की लाइफलाइन कही जाने वाली मेट्रो अब अपने अगले विस्तार यानी फेज-5 की तैयारी में जुट गई है। इस विस्तार की सबसे महत्वपूर्ण कड़ी सेंट्रल विस्टा डिपो होने वाला है, जिसके निर्माण की प्रक्रिया दिल्ली मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन (डीएमआरसी) ने तेज कर दी है। मजलिस पार्क के पास बनने वाला यह डिपो महज ट्रेनों को खड़ा करने की जगह नहीं, बल्कि एक ऐसा आधुनिक केंद्र होगा जहां से फेज-5 की मेट्रो लाइनों की पूरी सेहत और रफ्तार तय होगी। इस डिपो के डिजाइन और बुनियादी ढांचे की विस्तृत योजना तैयार करने के लिए करीब 3.19 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे। 

Trending Videos


मेट्रो के यात्रियों की सबसे बड़ी शिकायत ट्रेनों के बीच लंबा अंतराल और स्टेशनों पर होने वाली भीड़ होती है। सेंट्रल विस्टा डिपो के बनने से इस समस्या का स्थायी समाधान निकलेगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन

नए डिपो में स्टैबलिंग लाइनों की संख्या अधिक होगी, जिसका मतलब है कि पीक आवर्स के दौरान दफ्तर जाने वालों को हर 2 से 3 मिनट में ट्रेन उपलब्ध हो सकेगी। इस परियोजना के लिए विस्तृत डिजाइन तैयार करने का काम एक विशेषज्ञ कंसल्टेंट द्वारा किया जाएगा, जो डिपो के लेआउट, वर्कशॉप, ट्रैक प्लान, बिजली व्यवस्था, सुरक्षा मानकों और अन्य तकनीकी पहलुओं की योजना तैयार करेगा। 

मजलिस पार्क मेट्रो के लिए है अहम ट्रांजिट पॉइंट
मजलिस पार्क उत्तर-पश्चिम दिल्ली का अहम ट्रांजिट पॉइंट है और यहां से गुजरने वाली मैजेंटा लाइन पूरे शहर को जोड़ती है। हाल के मैजेंटा और पिंक लाइन के विस्तार के बाद यह क्षेत्र और भी महत्वपूर्ण हो गया है। यहां से रोजाना बड़ी संख्या में यात्री मेट्रो का इस्तेमाल करते हैं। इसके अलावा, इस क्षेत्र में डिपो के लिए जरूरी जगह और कनेक्टिविटी दोनों उपलब्ध हैं, जो सेंट्रल दिल्ली में संभव नहीं है। यही वजह है कि मौजूदा सुविधा के साथ अब फेज-5 के तहत नया सेंट्रल विस्टा डिपो भी यहीं विकसित किया जाएगा

9 से 10 किलो मीटर लंबे कॉरिडोर पर होंगे 10 स्टेशन
सेंट्रल विस्टा कॉरिडोर आरके आश्रम मार्ग को इंद्रप्रस्थ से जोड़ता है। यह कॉरिडोर लगभग 9 से 10 कि.मी का है। इस पर आरके आश्रम मार्ग, शिवाजी स्टेडियम, सेंट्रल सेक्रेटेरिएट, कर्तव्य भवन, इंडिया गेट, वॉर मेमोरियल, हाई कोर्ट, बड़ौदा हाउस, भारत मंडपम, इंद्रप्रस्थ स्टेशन होंगे। वहीं आरके आश्रम मार्ग (ब्लू/मैजेंटा), शिवाजी स्टेडियम (एयरपोर्ट लाइन) और इंद्रप्रस्थ (ब्लू लाइन) इंटरचेंज स्टेशन शामिल हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed