फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   The police registered a case against an unknown person

Delhi NCR News: पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज किया

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 20 Aug 2026 06:11 PM IST
विज्ञापन
सीएनजी फिलिंग स्टेशन धमाका मामला -
विज्ञापन

-दिल्ली पुलिस दिल्ली सरकार को तकनीकी जांच टीम बनाने के लिए लिखने जा रही है पत्र

-दिल्ली पुलिस की एफएसएल और आईजीएल की तकनीकी टीम में मौके की जांच, पुलिस कर रही है रिपोर्ट का इंतजार
अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। बाहरी दिल्ली के मुंडका थाना क्षेत्र में बुधवार दोपहर एक सीएनजी फिलिंग स्टेशन पर हुए धमाके में तीन लोगों की मौत हो गई थी। पुलिस ने इस मामले में अज्ञात लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है। दिल्ली पुलिस अब तकनीकी जांच रिपोर्ट का इंतजार कर रही है, जिसके आधार पर लापरवाही बरतने वालों को नामजद किया जाएगा और कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
दिल्ली पुलिस की फोरेंसिक और आईजीएल की तकनीकी टीमों ने बुधवार रात घटनास्थल का निरीक्षण किया। फोरेंसिक टीम ने मौके से सिलिंडर सहित अन्य साक्ष्य जुटाए हैं। आईजीएल की टीम ने पंप और गैस भरने वाली मशीन की बारीकी से जांच की। घटनास्थल को सील कर दिया गया है। पुलिस अधिकारियों के अनुसार, शुरुआती जांच में सीएनजी फिलिंग स्टेशन पंप में कोई गड़बड़ी नहीं पाई गई है। बृहस्पतिवार को टीमों ने दोबारा मुआयना किया और सीसीटीवी कैमरों से जानकारी जुटाई। पुलिस ने घटना के समय पंप पर मौजूद लोगों के बयान भी दर्ज किए हैं।
विज्ञापन

बाहरी जिला पुलिस अधिकारी के अनुसार, धमाके में घायल हुए तीन लोगों को अस्पताल में मृत घोषित कर दिया गया था। पुलिस ने उन आरोपों को खारिज किया है कि घायलों को समय पर अस्पताल में भर्ती नहीं कराया गया। फिलिंग स्टेशन के मैनेजर विनीत ने घायल सनी को तुरंत अस्पताल पहुंचाया था। अन्य दो घायलों को पीसीआर वैन के जरिये अस्पताल में भर्ती कराया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


तकनीकी जांच और सरकार को पत्र
दिल्ली पुलिस इस मामले में दिल्ली सरकार को पत्र लिखने की तैयारी कर रही है। पत्र में एक विशेष तकनीकी टीम गठित करने का आग्रह किया जाएगा। यह टीम मौके का विस्तृत तकनीकी निरीक्षण करेगी। इसका उद्देश्य लापरवाही के स्तर और जिम्मेदार व्यक्तियों का पता लगाना है। पुलिस को उम्मीद है कि यह जांच घटना के कारणों को स्पष्ट करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed