{"_id":"688725a79dadeba2760e5467","slug":"theft-in-temple-in-hapur-thieves-stole-jewelry-and-cash-worth-four-lakhs-2025-07-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"भगवान के घर में चोरी: मंदिर में घुसकर चोरों ने चुराए चार लाख के जेवरात, 10 हजार रुपये भी गायब; तलाश जारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भगवान के घर में चोरी: मंदिर में घुसकर चोरों ने चुराए चार लाख के जेवरात, 10 हजार रुपये भी गायब; तलाश जारी
संवाद न्यूज एजेंसी, पिलखुवा (हापुड़)
Published by: श्याम जी.
Updated Mon, 28 Jul 2025 12:57 PM IST
विज्ञापन
सार
हापुड़ जिले में चोरों ने मंदिर को निशाना बनाया है। चोरों ने मंदिर से चार लाख रुपये के सोने के जेवरात और 10 हजार रुपये नकद चोरी किए। शिकायत के बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू की है।
मंदिर की देखरेख करने वाली सावित्री
- फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
विस्तार
पिलखुवा थाना क्षेत्र के गांव रघुनाथपुर स्थित मंदिर में रविवार रात चोर घुस गए। चोरों ने बक्से को तोड़कर उसमें से लगभग चार लाख के सोने के जेवरात और 10 हजार नकद चुरा लिए। मंदिर पर पुजारी के रूप में सेवा कर रहीं जिला सीतापुर की रहने वाली सावित्री ने बताया कि वह लंबे समय से मंदिर की देखरेख कर रही हैं।
Trending Videos
सावित्री ने बताया कि रविवार रात वह पास के एक कमरे में सो रही थीं। सुबह उठने पर देखा कि मंदिर का ताला टूटा हुआ था और अंदर रखा बक्सा गायब था। आसपास तलाश करने पर बक्सा मंदिर से कुछ दूर झाड़ियों में टूटा पड़ा मिला, लेकिन उसमें रखे जेवरात व नकदी गायब थी। सावित्री ने घटना की सूचना तुरंत पुलिस को दी और कोतवाली में तहरीर दी है। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर छानबीन शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सीओ अनीता चौहान ने बताया कि घटना की जांच की जा रही है। मंदिर के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है। जल्द ही चोरों को पकड़ लिया जाएगा।
