{"_id":"6a6b4bc7b7aa45611b00205b","slug":"third-accused-arrested-in-teenagers-murder-in-jyoti-nagar-delhi-ncr-news-c-340-1-del1011-148292-2026-07-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Delhi NCR News: ज्योति नगर में किशोर की हत्या में तीसरा आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Delhi NCR News: ज्योति नगर में किशोर की हत्या में तीसरा आरोपी गिरफ्तार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नई दिल्ली। ज्योति नगर इलाके में मंगलवार रात 17 वर्षीय इंतजार की हत्या के मामले में तीसरे आरोपी अमन (23) को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। उसकी निशानदेही पर हत्या में इस्तेमाल चाकू बरामद किया गया है। इससे पहले अपराध शाखा ने दो आरोपी अरमान व अल्फैज को गिरफ्तार किया था।
डीसीपी राहुल अलवाल ने बताया कि मंगलवार रात जीटीबी अस्पताल से सूचना मिली कि कर्दमपुरी गली नंबर-4 में तीन युवकों ने चाकू से हमला कर एक किशोर को घायल किया, जिसे डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। मृतक की पहचान इंतजार के रूप में हुई। घटनास्थल से सीसीटीवी फुटेज व साक्ष्यों के आधार पर पुलिस ने तीनों आरोपियों को गिरफ्तार किया।
पूछताछ में आरोपियों ने पुरानी रंजिश में हत्या करना कबूल किया। पहले गिरफ्तार दो आरोपियों की निशानदेही पर एक चाकू व खून से सने कपड़े मिले। तीसरे आरोपी अमन के कब्जे से दूसरा चाकू बरामद हुआ है। पुलिस मामले की गहन जांच कर रही है। ब्यूरो