{"_id":"688bd32ec1cbfab9db08b7e5","slug":"this-time-july-was-cleaner-than-the-corona-period-2025-08-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Delhi Air Quality: कोरोना काल से ज्यादा साफ रही इस बार जुलाई, वायु गुणवत्ता प्रबंधन आयोग की रिपोर्ट में खुलासा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Delhi Air Quality: कोरोना काल से ज्यादा साफ रही इस बार जुलाई, वायु गुणवत्ता प्रबंधन आयोग की रिपोर्ट में खुलासा
अमर उजाला नेटवर्क, दिल्ली
Published by: दुष्यंत शर्मा
Updated Fri, 01 Aug 2025 02:07 AM IST
विज्ञापन
सार
वायु गुणवत्ता प्रबंधन आयोग (सीएक्यूएम) की ओर से बृहस्पतिवार को जारी रिपोर्ट के मुताबिक, बदलते मौसम और कई प्रयासों से जुलाई दिल्ली में 2018 के बाद से सबसे साफ हवा अधिकतम वायु गुणवत्ता सूचकांक 78 के साथ संतोषजनक श्रेणी में रहा।
इंडिया गेट file
- फोटो : PTI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
विस्तार
जुलाई-25 का वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) छह साल की तुलना में सबसे साफ दर्ज किया गया है। वायु गुणवत्ता प्रबंधन आयोग (सीएक्यूएम) की ओर से बृहस्पतिवार को जारी रिपोर्ट के मुताबिक, बदलते मौसम और कई प्रयासों से जुलाई दिल्ली में 2018 के बाद से सबसे साफ हवा अधिकतम वायु गुणवत्ता सूचकांक 78 के साथ संतोषजनक श्रेणी में रहा। इसे कोविड-19 लॉकडाउन वाले वर्ष 2020 से भी अधिक स्वच्छ दर्ज किया गया है।
वहीं, जुलाई का औसत एक्यूआई 2018 में 104, 2019 में 134, 2020 में 84, 2021 में 110, 2022 में 87, 2023 में 84 व 2024 में 96 दर्ज किया गया था। इसके अलावा जुलाई में सबसे अधिक संतोषजनक दिन (एक्यूआई 51-100) भी देखे गए।
ऐसे में इस महीने में 29 दिन संतोषजनक श्रेणी में रहे जबकि केवल दो दिन ही मध्यम श्रेणी में दर्ज किए गए। वहीं, 2018 में 16, 2019 में 12, 2020 में 25, 2021 में 20, 2022 में 25, 2023 में 26 और 2024 में 17 दिन संतोषजनक श्रेणी में दर्ज किए गए थे। संवाद