{"_id":"59f1fadb4f1c1b60678b78b8","slug":"this-was-the-reson-behind-the-murder-of-priya-mehra","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"शालीमार बाग हत्या : तो इस तरह पंकज ने साधे एक तीर से दो निशाने, बीवी को बनाया मोहरा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शालीमार बाग हत्या : तो इस तरह पंकज ने साधे एक तीर से दो निशाने, बीवी को बनाया मोहरा
Fri, 27 Oct 2017 11:07 AM IST
शुजात आलम /अमर उजाला, नई दिल्ली
शुजात आलम /अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Fri, 27 Oct 2017 11:07 AM IST
विज्ञापन
1 of 6
shalimar bagh murder
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
पंकज ने अपनी पत्नी की हत्या करने के लिए बेहद शातिर तरीके से जाल बुना था, लेकिन वह अपने ही जाल में फंस गया। यही वजह है कि पुलिस ने महज 24 घंटे के भीतर पंकज की बेवफाई से पर्दा उठाकर उसका झूठ पकड़ लिया।
पंकज ने 4 बजे प्रिया को गोली मारी थी
2 of 6
प्रिया मेहरा (फाइल फोटो)
- फोटो : अमर उजाला
पुलिस पूछताछ में पंकज ने बताया है कि उस पर मोटा कर्जा था। इधर वह अपनी पत्नी से परेशान था। ऐसे में वह पत्नी को रास्ते से हटाकर कर्जा देने वालों को फंसाना चाहता था। पुलिस ने पंकज को रुपये देने वाले सोनीपत निवासी पवन व मोनू से पूछताछ की तो हकीकत सामने आ गई। दोनों ने प्रिया की हत्या से साफ इंकार किया।
3 of 6
shalimar bagh murder
- फोटो : अमर उजाला
वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि क्राइम ब्रांच की टीम को जांच के दौरान कार में प्रिया की सीट के नीचे से दो खोखे बरामद हुए थे। इसका मतलब साफ था कि कार के अंदर से ही बेहद नजदीक से प्रिया को गोली मारी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 6
shalimar bagh murder
वहीं फॉरेंसिक जांच से भी यह साफ हुआ था कि प्रिया को नजदीक से गोली मारी गई। इधर जब पंकज प्रिया को अस्पताल लेकर पहुंचा तो उसके शरीर पर खून भी सूख चुका था।
ऐसा लग रहा था कि काफी देर पहले उसे गोली मारी गई।
विज्ञापन
5 of 6
shalimar bagh murder
पूछताछ में पंकज ने भी कबूल किया है कि उसने करीब 4 बजे पत्नी को गोली मारी थी। बाद में वह पिस्टल छुपाने के लिए गया। इसके बाद वह 4.55 बजे प्रिया को लेकर सरोज अस्पताल पहुंचा।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।