सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Threats to kill arvind Kejriwal s MLA Sanjeev Jha from Burari assembly seat

केजरीवाल के विधायक को धमकी: 'कोबरा' ने भेजे 35 ऑडियो मैसेज, कहा- 10 लाख दो वरना पूरा परिवार खत्म कर दूंगा

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: प्रशांत कुमार Updated Thu, 23 Jun 2022 08:27 PM IST
विज्ञापन
सार

धमकी भरी कॉल जब विधायक ने काट दी तो उनके वाट्सएप पर 35 ऑडियो मैसेज भेजे गए। इसमें 10 लाख रुपये की मांग की गई। पुलिस ने विधायक की शिकायत पर मामला दर्ज कर लिया है।

Threats to kill arvind Kejriwal s MLA Sanjeev Jha from Burari assembly seat
आम आदमी पार्टी के वरिष्ठ नेता संजय सिंह व संजीव झा  - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

आम आदमी पार्टी के बुराड़ी से विधायक संजीव झा को कुख्यात गैंगस्टर नीरज बवानिया के नाम पर जान से मारने की धमकी मिली है। विधायक से दस लाख रुपये की रंगदारी(प्रोटेक्शन मनी) मांगी गई है। विधायक की शिकायत पर दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने मामला दर्ज कर लिया है। स्पेशल सेल के एक वरिष्ठ अधिकारी ने विधायक की शिकायत पर मामला दर्ज करने की पुष्टि की है।

Trending Videos


आप विधायक संजीव झा ने स्पेशल सेल को दी शिकायत में कहा है कि उन्हें 20 जून को व्हाट्सएप पर कॉल आई। फोन करने वाले ने खुद को दिल्ली के कुख्यात गैंगस्टर नीरज बवानिया का भाई विक्की कोबरा बताया। ये कॉल 20 जून को रात 11.49 बजे उनके मोबाइल पर आई। विधायक ने शिकायत में कहा है कि उस समय ये कहते उन्होंने फोन काट दिया कि बाद में बात करूंगा। इसके बाद फोन करने वाला वॉइस रिकार्डिंग भेजने लगा। उन्होंने कहा कि 35 वॉइस मैसेज भेजकर फोन करने वाले ने दस लाख रुपये की मांग की और कहा कि ऐसा न करने पर पूरे परिवार को जान से मार दिया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

इस मामले में दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने आईपीसी की धारा 387 और आईटी एक्ट की धारा 66 के तहत एफआईआर दर्ज कर ली है। फिलहाल स्पेशल सेल उस मोबाइल नंबर की डिटेल खंगाल रही है जिससे व्हाट्सएप मैसेज व कॉल आई थी। हत्या, हत्या का प्रयास, फिरौती समेत कई मामलों में आरोपी नीरज बवानिया पिछले कई सालों से दिल्ली की तिहाड़ जेल में बंद है।

गैंगस्टर लारेंस बिश्रोई और नीरज बवानिया गिरोह में गैंगवार चलती रहती है और एक-दूसरे के जानी दुश्मन हैं। दिल्ली का रहने वाला नीरज बवानिया दिल्ली के टॉप-10 बदमाशों में शुमार है। नीरज बवानिया गिरोह में 100 से ज्यादा शूटर व बदमाश जुड़े हुए हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed