सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Tribute paid to Delhi's first Chief Minister in the Legislative Assembly.

Delhi NCR News: विधानसभा में दी गई दिल्ली के प्रथम मुख्यमंत्री को श्रद्धांजलि

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 16 Jun 2026 08:23 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
विधानसभा अध्यक्ष विजेन्द्र गुप्ता और प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष ने समेत अन्य नेताओं ने किया याद

नई दिल्ली। दिल्ली के प्रथम मुख्यमंत्री चौ. ब्रह्म प्रकाश की 108वीं जयंती पर दिल्ली विधानसभा में सभी दलों के नेताओं ने उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की गई। विधानसभा परिसर में आयोजित कार्यक्रम में विधानसभा अध्यक्ष विजेन्द्र गुप्ता ने उनकी प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित करते हुए कहा कि आधुनिक दिल्ली की विकास यात्रा को पूर्व सीएम के योगदान के बिना समझा नहीं जा सकता। ब्रह्म प्रकाश ने स्वतंत्रता आंदोलन से लेकर दिल्ली के विकास, किसानों के कल्याण और लोकतांत्रिक मूल्यों को मजबूत करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।
वहीं, उपाध्यक्ष मोहन सिंह बिष्ट, विधायक ओम प्रकाश शर्मा, राजकुमार भाटिया और चौ. ब्रह्म प्रकाश के परिजन भी इस अवसर पर मौजूद रहे। गुप्ता ने कहा कि वे सादगी, सिद्धांत और जनसेवा के प्रतीक थे और आपातकाल के दौरान 19 महीने जेल में रहकर लोकतंत्र के लिए संघर्ष किया। प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष देवेन्द्र यादव ने भी चौ. ब्रह्म प्रकाश के चित्र पर कांग्रेस की ओर से श्रद्धासुमन अर्पित किए। इस मौके पर देवेन्द्र यादव ने कहा कि उन्होंने महात्मा गांधी के विचारों से प्रेरित होकर सत्याग्रह और भारत छोड़ो आंदोलन में सक्रिय भूमिका निभाई। उन्होंने बताया कि वे 1951-53 और 1966-67 में दिल्ली प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष रहे और 1952-55 तक दिल्ली के पहले मुख्यमंत्री के रूप में सेवा दी। वे चार बार लोकसभा सांसद भी रहे और पंचायती राज और ग्रामीण विकास के प्रबल समर्थक थे। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed