{"_id":"6a2dc02ea0cec46fe809f1fc","slug":"tughlaqabad-fire-bolted-latches-open-a-pandora-s-box-of-questions-2026-06-14","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Tughlaqabad Fire: बंद कुंडियों ने खोला सवालों का पिटारा, लगने के बजाय आग लगाने की तरफ मुड़ी पुलिस की जांच","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Tughlaqabad Fire: बंद कुंडियों ने खोला सवालों का पिटारा, लगने के बजाय आग लगाने की तरफ मुड़ी पुलिस की जांच
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
Published by: दुष्यंत शर्मा
Updated Sun, 14 Jun 2026 06:17 AM IST
विज्ञापन
सार
बंद कुंडियों ने कई सलाव खड़े कर दिए है। कुंडियां क्यों लगी थीं या किसने लगाईं यह बड़ा सवाल है।
1
- फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
विस्तार
जांच के दौरान पता चला है कि जिस इमारत में आग लगी उसकी विभिन्न मंजिलों के मुख्य गेटों की कुंडियां बाहर से लगी हुई थीं। इन बंद कुंडियों ने कई सलाव खड़े कर दिए है। दूसरी तरफ, पुलिस को अब तक ऐसा कोई सबूत नहीं मिला है जिससे यह पुष्टि हो सके कि आग इलेक्ट्रिक स्कूटी की बैटरी या चार्जिंग के कारण लगी थी। अधिकारियों के अनुसार, इमारत में रहने वाले किसी भी व्यक्ति के पास इलेक्ट्रिक स्कूटी नहीं थी। अलबत्ता, कुंडियां क्यों लगी थीं या किसने लगाईं यह बड़ा सवाल है।
वहीं, आग लगने से पहले एक मुंह ढके शख्स का इमारत में जाना और कुछ ही देर बाद आना जांच में सबसे अहम हो गया है। अब पुलिस आग लगने के बजाय लगाने वाले एंगल से मामले की जांच कर रही है। पांच मंजिला आवासीय इमारत में हुए भीषण अग्निकांड की जांच अब एक 50 सेकंड के सीसीटीवी फुटेज के इर्द-गिर्द घूम रही है। यही फुटेज पुलिस जांच की सबसे महत्वपूर्ण कड़ी बनकर उभरा है, क्योंकि इसमें आग लगने से कुछ मिनट पहले एक नकाबपोश युवती इमारत में प्रवेश करती और कुछ देर बाद बाहर निकलती दिखाई दे रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
दक्षिण-पूर्व जिला पुलिस अधिकारियों के अनुसार, गली नंबर-1 स्थित एक पार्किंग स्थल के सीसीटीवी कैमरे में यह फुटेज रिकॉर्ड हुआ है। वीडियो में दुपट्टे से चेहरा ढकी एक युवती रात 2:23 बजे इमारत में दाखिल होती नजर आती है। इसके करीब चार मिनट बाद, 2:27 बजे आग लगने की सूचना पुलिस और दमकल विभाग को दी गई। फुटेज में इमारत के गेट के अंदर से तेज रोशनी या चमक भी दिखाई देती है। इसके तुरंत बाद वही युवती तेजी से इमारत से बाहर निकलती हुई कैमरे में कैद हुई है। यही घटनाक्रम अब पुलिस की जांच का केंद्र बन गया है।
ऑटो को गुरु रविदास मार्ग पर छोड़ा और वहां से पैदल गली नंबर-1 तक पहुंची
जांच में सामने आया है कि युवती ऑटो से मौके पर पहुंची थी। उसने ऑटो को गुरु रविदास मार्ग पर छोड़ा और वहां से पैदल गली नंबर-1 तक पहुंची थी। पुलिस उपायुक्त डॉ. हेमंत तिवारी ने बताया कि ऑटो की पहचान कर ली गई है और युवती का पता लगाने के प्रयास किए जा रहे हैं। डीसीपी ने बताया कि फुटेज में युवती के हाथों में कोई सामान दिखाई नहीं दे रहा है। ऐसे में फोरेंसिक रिपोर्ट, सीसीटीवी फुटेज और अन्य तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर ही घटना की पूरी तस्वीर स्पष्ट हो सकेगी। पुलिस को उम्मीद है कि युवती की पहचान होने के बाद घटना के कई अनसुलझे सवालों के जवाब मिल सकते हैं।