{"_id":"6a170488fad6aeb956097b96","slug":"two-big-chaupals-will-be-available-in-khayaala-for-marriages-social-meetings-and-cultural-programmes-delhi-ncr-news-c-340-1-del1011-138283-2026-05-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Delhi NCR News: ख्याला में विवाह, सामाजिक बैठकों, सांस्कृतिक कार्यक्रमों के लिए मिलेंगी दो बड़ी चौपाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Delhi NCR News: ख्याला में विवाह, सामाजिक बैठकों, सांस्कृतिक कार्यक्रमों के लिए मिलेंगी दो बड़ी चौपाल
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
अंबेडकर चौपाल और हरिजन चौपाल के पुनर्निर्माण कार्यों का मंत्रियों ने किया शिलान्यास
राजौरी गार्डन में पानी, सीवर और सड़क परियोजनाओं के लिए 50 करोड़ खर्च होंगे
अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। राजौरी गार्डन विधानसभा के ख्याला गांव में लोगों को जल्द ही सामाजिक और सांस्कृतिक आयोजनों के लिए दो बड़ी चौपाल मिलेंगी। बुधवार को अंबेडकर चौपाल और हरिजन चौपाल के पुनर्निर्माण कार्यों का शिलान्यास हुआ। इन चौपालों के बनने के बाद इलाके के लोगों को विवाह, सामुदायिक बैठकों और अन्य कार्यक्रमों के लिए व्यवस्थित और आधुनिक स्थान उपलब्ध हो सकेगा।
कैबिनेट मंत्री प्रवेश साहिब सिंह और राजौरी गार्डन से विधायक व मंत्री मंजिंदर सिंह सिरसा ने दोनों चौपाल के पुनर्निर्माण की आधारशिला रखी। स्थानीय लोगों की लंबे समय से मांग थी कि इलाके में सामाजिक और सार्वजनिक कार्यक्रमों के लिए बेहतर सामुदायिक स्थान बनाए जाएं। इन चौपालों के बनने से विवाह, सामाजिक बैठकों और सांस्कृतिक कार्यक्रमों के लिए व्यवस्थित जगह उपलब्ध हो सकेगी। अंबेडकर चौपाल के निर्माण पर करीब 1.33 करोड़ रुपये खर्च होंगे, जबकि हरिजन चौपाल परियोजना की लागत लगभग 1.08 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे।
पानी-सीवेज से जुडे 50 करोड़ के काम जारी : मंत्री मंजिंदर सिंह सिरसा ने कहा कि चौपालों के साथ-साथ ख्याला गांव में पानी की नई पाइपलाइन, सीवर लाइन और सड़क निर्माण का काम भी तेजी से किया जा रहा है। उन्होंने दावा किया कि राजौरी गार्डन में अब शायद ही कोई सड़क या सर्विस लेन बची हो, जहां पुनर्निर्माण कार्य शुरू न हुआ हो। क्षेत्र में पिछले कई वर्षों से उपेक्षित पड़ी नागरिक सुविधाओं को सुधारने के लिए बड़े स्तर पर काम चल रहा है। सड़कों, स्ट्रीट लाइटिंग, सीवर लाइनों, श्मशान घाटों और पेयजल पाइपलाइन से जुड़े कई प्रोजेक्ट एक साथ आगे बढ़ाए जा रहे हैं। कैबिनेट मंत्री प्रवेश साहिब सिंह ने बताया कि दिल्ली जल बोर्ड की ओर से राजौरी गार्डन क्षेत्र में पानी और सीवेज से जुड़े करीब 50 करोड़ रुपये के काम जारी हैं। इनमें मुख्य पाइपलाइन बिछाने और सीवर नेटवर्क मजबूत करने के प्रोजेक्ट शामिल हैं। इलाके में विकास कार्यों के लिए करीब 100 करोड़ रुपये आवंटित किए गए हैं, जिनका इस्तेमाल सड़क, सीवर, पानी और अन्य बुनियादी सुविधाओं को मजबूत करने में किया जाएगा।