{"_id":"69cbca2cfe5ca6af440a485c","slug":"two-coaches-returned-from-screening-in-lucknow-delhi-ncr-news-c-1-noi1095-4110728-2026-03-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Delhi NCR News: लखनऊ की स्क्रीनिंग से लौटे दो कोच, साझा किया अनुभव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Delhi NCR News: लखनऊ की स्क्रीनिंग से लौटे दो कोच, साझा किया अनुभव
विज्ञापन
विज्ञापन
तीन साल के प्रदर्शन की हुई समीक्षा
ज्योति कार्की
नोएडा। लखनऊ में हुए दो दिवसीय स्क्रीनिंग टेस्ट में शामिल होकर मलकपुर स्पोर्ट्स स्टेडियम के दो कोच मंगलवार को लौट आए। टेस्ट में प्रशिक्षकों के पिछले तीन वर्षों के प्रदर्शन का मूल्यांकन किया गया। मलकपुर स्टेडियम, सूरजपुर के बॉक्सिंग कोच ज्योति नागर और नेटबॉल कोच शिलांकुर केन इसमें शामिल हुए। उन्होंने बताया कि इस आयोजन से सीखने और सुधार का अवसर मिला। नेटबॉल कोच शिलांकुर केन ने बताया कि खेल निदेशालय की ओर से आयोजित इस स्क्रीनिंग में हर जिले से आए कोचों के कार्य की गहन समीक्षा की गई।
शिलांकुर ने बताया कि 2024 में उनके प्रशिक्षण में चार खिलाड़ियों ने नेशनल स्तर पर भाग लिया। वर्ष 2025 में दो खिलाड़ियों ने राष्ट्रीय प्रतियोगिता में तीसरा स्थान हासिल किया, जबकि मौजूदा वर्ष में उनके चार खिलाड़ियों ने नेशनल स्तर पर स्वर्ण पदक जीते हैं। वहीं, कोच ज्योति नागर ने बताया कि स्क्रीनिंग में परखा गया कि कोच खिलाड़ियों को राज्य और राष्ट्रीय स्तर तक पहुंचाने में कितने प्रभावी रहे हैं।
-- -- -- --
दोनों कोच अपने अनुभव और प्रदर्शन के आधार पर आगे भी खिलाड़ियों को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने में सफल रहेंगे। इस तरह की स्क्रीनिंग से खेल व्यवस्था और अधिक मजबूत होगी। - डॉ. परवेज अली, जिला क्रीड़ा अधिकारी
Trending Videos