{"_id":"6a3bd5890b7970bea40d4d44","slug":"two-sons-stabbed-12-times-right-in-front-of-their-mother-one-died-the-other-is-in-critical-condition-delhi-ncr-news-c-340-1-del1011-142484-2026-06-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Delhi NCR News: मां के सामने ही दो बेटों पर चाकू से 12 बार किया हमला, एक की मौत, दूसरा गंभीर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Delhi NCR News: मां के सामने ही दो बेटों पर चाकू से 12 बार किया हमला, एक की मौत, दूसरा गंभीर
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
-बाहरी-उत्तरी दिल्ली के नरेला इलाके में मंगलवार देर रात हुई वारदात, 6 से 7 लड़कों ने दिया वारदात को अंजाम
-पुलिस ने एक नाबालिग लड़के को पकड़ा, छानबीन जारी, परिवार ने दोनों को बचाने का किया प्रयास तो आरोपियों ने तान दी पिस्टल
-गोली मारने की धमकी देकर दोनों भाइयों पर करते रहे हमला, पुलिस ने किया हत्या और हत्या के प्रयास का मामला दर्ज
-परिजनों आरोप नशे का धंधा करने वाले लोगों ने दिया वारदात को अंजाम, पुलिस घटना स्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की मदद से कर रही मामले की छानबीन
अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। बाहरी-उत्तरी दिल्ली के नरेला इलाके में कहासुनी के बाद 6-7 लड़कों ने मां और बाकी परिजनों के सामने ही दो सगे भाइयों को चाकू से गोद दिया। परिजनों ने दोनों को बचाने का प्रयास किया तो आरोपियों ने परिवार पर पिस्टल तानकर गोली मारने की धमकी दी। चाकू के 12 से 14 वार करने के बाद आरोपी फरार हो गए। गंभीर हालत में दोनों भाइयों को सत्यवादी राजा हरिशचंद्र अस्पताल ले जाया गया, जहां एक भाई को मृत घोषित की माैत हाे गई, जबकि दूसरे की हालत नाजुक होने पर उसे एलएनजेपी अस्पताल रेफर कर दिया गया। मृतक की शिनाख्त मोहम्मद मुस्तकीम (32) के रूप में हुई है। वहीं घायल मोहम्मद सुहेल (26) का अस्पताल में इलाज जारी है।
वारदात की सूचना मिलते ही पुलिस के अलावा क्राइम टीम व एफएसएल की टीम मौके पर पहुंच गई। टीम ने मौके से साक्ष्य जुटाए। बाद में नरेला थाना पुलिस ने हत्या और हत्या के प्रयास का मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज के आधार पर पुलिस मामले की जांच कर रही है। फिलहाल एक नाबालिग को हिरासत में लिया गया है।
बाहरी-उत्तरी जिला के पुलिस उपायुक्त शोभित डी सक्सेना ने बताया कि मुस्तकीम अपने परिवार के साथ ए-6, पॉकेट-4, नरेला में रहता था। इसके परिवार में पिता मोहम्मद जलील के अलावा मां खातून, पांच भाई और तीन बहनें हैं। मुस्तकीम पत्नी और दो साल के बेटे के साथ बिहार में रहता है। करीब एक सप्ताह पहले ही वह उत्तम नगर में पुताई के काम के लिए आया था। दिल्ली आने के बाद वह अपने भाई सुहेल के साथ उत्तम नगर में ही काम कर रहा था। मंगलवार देर रात दोनों भाई उत्तम नगर से घर पहुंचे। खाना खाने के बाद सुहेल पास की दुकान से बीड़ी लेने के लिए चला गया। इस बीच उसका वहां खड़े कुछ लड़कों से झगड़ा हो गया। कहासुनी के दौरान आरोपियों ने उस पर चाकू से हमला कर दिया।
विज्ञापन
सुहेल ने मुस्तकीम को कॉल कर मौके पर बुला लिया। मुस्तकीम अपने भाई को जख्मी हालत में घर पर ले जा रहा था। इस बीच तीन बाइकों पर सवार होकर 6-7 लड़के वहां पहुंचे। आते ही आरोपियों ने घर के सामने ही दोनों भाइयों पर चाकू से हमला कर दिया। शोर-शराबा सुनकर परिजन घर से बाहर निकले तो आरोपी उन पर हमला कर रहे थे।
मां खातून, भाभी रवीना व सुहेल की पत्नी हाजरा खातून व अन्यों ने दोनों को बचाने का प्रयास किया तो आरोपियों ने उन पर पिस्टल तानकर दूर खड़े रहने के लिए कहा। बदमाश परिवार को गोली मारने की धमकी देने लगे। बाद में आरोपियों ने परिवार के सामने ही दोनों पर चाकू से कई वार कर दिए। मुस्तकीम वहीं अचेत हो गया। अस्पताल ले जाने पर उसे मृत घोषित कर दिया गया।
परिजनों ने नशे का धंधा करने वालों पर लगाया हत्या का आरोप
मुस्तकीम के बड़े भाई मोहम्मद कय्यूम की पत्नी रवीना ने बताया कि उनके एरिया में खुले आम दुकानों पर नशा बिकता है। मंगलवार देर रात इन लोगों से सुहेल का झगड़ा हुआ था। आरोपी किसी से भी जबरन पैसे मांगते हैं, रुपये न देने पर मारते-पीटते हैं। सुहेल से भी आरोपियों का झगड़ा हुआ था। रवीना का आरोप है कि एरिया में बड़ी संख्या में नाबालिग नशे का धंधा कर रहे हैं। मुस्तकीम की मां खातून ने मांग की है कि उनके बेटे को इंसाफ मिलना चाहिए। आरोपी जल्द से जल्द पुलिस की गिरफ्त में होने चाहिए। दोपहर बाद मुस्तकीम का शव पोस्टमार्टम के बाद घर पहुंचा। देर शाम को उसे सुपुर्द-ए-खाक कर दिया गया।