फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Two vehicle thieves arrested; two stolen motorcycles recovered

Delhi NCR News: दो ऑटो लिफ्टर गिरफ्तार, चोरी की दो बाइकें बरामद

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 16 Oct 2026 05:59 PM IST
विज्ञापन
एक आरोपी पर पहले से दर्ज हैं आठ मुकदमे
विज्ञापन


अमर उजाला ब्यूरो
पूर्वी दिल्ली। शाहदरा जिले की जगतपुरी थाना पुलिस ने गश्त के दौरान दो शातिर ऑटो लिफ्टरों को दबोच लिया है। आरोपियों की निशानदेही पर पुलिस ने चोरी की दो बाइकें बरामद कर चार अलग-अलग थानों के वाहन चोरी के मामले सुलझाने का दावा किया है।

शाहदरा जिले के डीसीपी राजेंद्र प्रसाद मीणा ने बताया कि गिरफ्तार आरोपियों के नाम आकाश (26) और अजय (27) हैं, जो दोनों प्रताप नगर, सबोली के रहने वाले हैं। पुलिस कर्मी कड़कड़ी मोड़ फ्लाईओवर के पास नाला रोड पर रात गश्त कर रहे थे। इस दौरान उन्होंने दो संदिग्ध युवकों को रोका, जो एक बाइक को बिना नंबर प्लेट की बाइक से पैर से धक्का देकर ले जा रहे थे। पूछताछ में वे कोई संतोषजनक जवाब नहीं दे सके।
विज्ञापन


इसी बीच पल्सर बाइक के असली मालिक मोइन खान वहां पहुंच गए। उन्होंने अपनी बाइक चोरी होने की बात कही और सबूत के तौर पर सीसीटीवी फुटेज भी पुलिस को सौंप दी। जांच में सामने आया कि उनके पास से बरामद अपाचे बाइक मधु विहार थाने से चोरी हुई थी। कड़ाई से पूछताछ में दोनों ने मॉडल टाउन और जगतपुरी क्षेत्र में भी वाहन चोरी की वारदातें कबूल कीं। पुलिस रिकॉर्ड खंगालने पर पता चला कि आरोपी आकाश पर पहले से ही आठ आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed